विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली आईएमए चुनाव: डॉ. हिमांशु अग्रवाल बने नए अध्यक्ष, डॉ. राजवीर गंगवार कोषाध्यक्ष पद पर विजयी

Published: Sun, 20 Sep 2026 09:04 PM (IST)

बरेली आईएमए चुनाव में डॉ. हिमांशु अग्रवाल अध्यक्ष चुने गए, जिन्होंने डॉ. आरके भास्कर को 260 मतों से हराया। डॉ. ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली। आईएमए बरेली के चुनाव में अध्यक्ष पद पर डा हिमांशु अग्रवाल ने जीत हासिल की है। उन्होंने डा आरके भास्कर को 260 मतों के भारी अंतर से हराया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर डा अंशु अग्रवाल और डा शालिनी माहेश्वरी ने जीत हासिल की है।

कोषाध्यक्ष पद पर डा राजवीर गंगवार ने छह वोटों के मामूली अंतर से जीत हासिल की है। मतदान की प्रक्रिया रविवार सुबह से शुरू हुई। दोपहर बाद मतदान में तेजी दिखाई दी।

युवा डॉक्टरों के साथ ही वरिष्ठ डाक्टर भी उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे। सचिव, पीआरओ समेत अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने जमकर जश्न मनाया।