आइसोलेशन वार्ड का डीएम, एसएसपी ने लिया जायजा, डॉक्टरों को अलर्ट रहने की हिदायत
डीएम नितीश कुमार ने पुरनापुर और बालिपुर ब्लॉक बिथरी चैनपुर के मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। वहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी थे। दोनों अधिकारियों ने निर्देश दिए।
बरेली। डीएम नितीश कुमार ने पुरनापुर और बालिपुर ब्लॉक बिथरी चैनपुर के मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। वहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी थे।
डीएम ने निर्देश दिए कि चुनावों की प्रक्रिया में कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन कराया जाए। इसके लिए जिलाधिकारी ने जिला जेल का निरीक्षण किया। यहां बंदियों के रहन-सहन को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि पिछले साल बड़ी संख्या में बंदी कोविड संक्रमित मिले थे। इस बार पहले ही शारीरिक दूरी का ख्याल रखना है। लक्षण मिलने पर कोविड की जांच करवानी जरूरी होगी। जेल में भी आइसोलेशन वार्ड तैयार है, जिलाधिकारी ने वार्ड भी देखा। डॉक्टरों को अलर्ट मोड में रहने के लिए कहा गया है।