सपा की बैठक में छाया किसानों का मुद्दा, जिलाध्यक्ष बोले- मध्यम वर्ग को भी होगा आर्थिक नुकसान
जिलाध्यक्ष ने 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से संकल्पबद्ध होने का आह्रवान किया। किसान कानून पूरी तरह किसान विरोधी है। इसके दुष्परिणामों से मध्यम वर्ग को भी बड़ा आर्थिक नुकसान होगा।
बरेली, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष अगम मौर्य की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य मुद्दा किसान आंदोलन का छाया रहा। जिलाध्यक्ष ने 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से संकल्पबद्ध होने का आह्रवान किया।
पूर्व मंत्री अताउर रहमान ने कहा कि किसान कानून पूरी तरह किसान विरोधी है। इसके दुष्परिणामों से मध्यम वर्ग को भी बड़ा आर्थिक नुकसान होगा। बैठक में जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, रविंद्र यादव, अरविंद यादव, राजेश अग्रवाल, सुरेश गंगवार, जुल्फकार अली, प्रमोद बिष्ट, अनिल गंगवार, जावेद वारसी, फरीम हैदर, हाजी गुड्डू, दीप्ति पांडेय, कमल साहू आदि मौजूद रहे।
बसपा छोड़कर सपा में शामिल : समाजवादी पार्टी द्वारा किसानों के हितों की लड़ी जा रही लड़ाई से प्रभावित होकर शनिवार को बसपा के नेता विपिन गंगवार, डॉ. लेखराज दिवाकर, चौधरी राम सिंह आजाद समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।