Move to Jagran APP

शिक्षक विधायक ने दिया विवादित बयान, मुख्यमंत्री के बारे में यह क्या कह डाला

मुरादाबाद-बरेली शिक्षक खंड से शिक्षक विधायक संजय मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी की है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 06:48 PM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 06:48 PM (IST)
शिक्षक विधायक ने दिया विवादित बयान, मुख्यमंत्री के बारे में यह क्या कह डाला
शिक्षक विधायक ने दिया विवादित बयान, मुख्यमंत्री के बारे में यह क्या कह डाला

बरेली, जेएनएन: मुरादाबाद-बरेली शिक्षक खंड से शिक्षक विधायक संजय मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परेशान है लेकिन मुख्यमंत्री को इससे कोई मतलब नहीं क्योंकि वह हर समय नशे में रहते हैं। कब क्या बोलते हैं पता ही नहीं रहता है। शाहजहांपुर में हादसे में अपने एक रिश्तेदार की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे शिक्षक विधायक पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार मेंं भाजपा के विधायकों की ही नहीं सुनी जा रही है। जनप्रतिनिधियों की नहीं सुनी जा रही है। सिर्फ आंकड़ेबाजी हो रही है। जनता तो अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि उनके साथ क्या हो रहा है। जगह-जगह लूट, हत्या, डकैती, दुष्कर्म की घटनाएं रोज बढ़ रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री हर समय गांजे के नशे में रहते हैं। वह कब क्या बोलते हैं उन्हें पता नहीं रहता। उत्तर प्रदेश में आज असमंजस की स्थिति है।

loksabha election banner

क्या बोले शिक्षक विधायक 

मैंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं कुर्सी संभाल नहीं पा रहे हैं। क्राइम कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। वह नशे में जनता को अयोग्य बोल रहे हैं यह मैंने पोस्टमार्टम हाउस पर कहा था। तिलहर विधानसभा से चुनाव लड़ने वाली सीमा वर्मा को आग लगा दी गई। वह अस्पताल में अंतिम सांसें ले रही है। प्रदेश में हालत खराब हैं।

संजय मिश्र, शिक्षक विधायक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.