Move to Jagran APP

राशन न मिलने की शिकायत पर हुआ विवाद, पथराव व फायरिंग के बीच लगी आग Badaun News

दोनो पक्षाें के बीच गाली गलौच और मारपीट शुरु हो गई। इसी दौरान पहले पत्थर बाजी हुई। जिसके बाद महेंद्र ने अपने घर की छत से फायर करना शुरु कर दिया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 14 May 2020 02:29 PM (IST)Updated: Thu, 14 May 2020 02:29 PM (IST)
राशन न मिलने की शिकायत पर हुआ विवाद, पथराव व फायरिंग के बीच लगी आग Badaun News
राशन न मिलने की शिकायत पर हुआ विवाद, पथराव व फायरिंग के बीच लगी आग Badaun News

बदायूं, जेएनएन। बदायूं में राशन न मिलने की शिकायत करने पर दो पक्षो के बीच विवाद हो गया। जिसके चलते हुई फायरिंग में आरोपित के घर के छप्पर में आग लग गई। वहीं पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

prime article banner

घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के अंर्तगत गांव मरुआ में बुधवार की रात्रि को घटी। जहां रहने वाले सतेेंद्र मौर्या कोटेदार है। जो राशन की दुकान चलाते है। वहीं उनके पडोस में रहने वाले महेंद्र उर्फ गजेंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनो पक्षाें के बीच गाली गलौच और मारपीट शुरु हो गई। इसी दौरान पहले पत्थर बाजी हुई। जिसके बाद महेंद्र ने अपने घर की छत से फायर करना शुरु कर दिया।

फायरिंग करने के चलते महेंद्र के घर के छप्पर में ही आग लग गई। इधर फायरिंग और घर के छप्पर में आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके चलते उसके छप्पर के नीचे रखा सामान जल गया। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित महेंद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी है।

काफी दिनों से दोनो के बीच छोटी छोटी बातों को लेकर कमेंट भी हो रहे थे। जिसके चलते दोनों में विवाद हो गया। मामले में एसआे ललित भाटी कहना है कि आरोपित को गिरफ़तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर दी गई है। घटना की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.