Move to Jagran APP

शिक्षक विधायक चुनाव में ढिल्लन भाजपा उम्मीदवार, Bareilly news

शिक्षक विधायक की नौ जिलों को मिलाकर बनाई गई इस सीट के लिए भाजपा में 20 से ज्यादा दावेदार टिकट पाने को जुगाड़ में लगे थे। हरी सिंह ढिल्लन का दावा मजबूत पाया गया।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 08:52 AM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 05:57 PM (IST)
शिक्षक विधायक चुनाव में ढिल्लन भाजपा उम्मीदवार, Bareilly news
शिक्षक विधायक चुनाव में ढिल्लन भाजपा उम्मीदवार, Bareilly news

जेएनएन, बरेली : भाजपा ने शिक्षक विधायक चुनाव के लिए हरी सिंह ढिल्लन को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वह मूल रूप से मुरादाबाद मंडल के जिला अमरोहा के रहने वाले हैं। उनके नाम की घोषणा पार्टी कार्यालय पर मंडलीय समीक्षा बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने की।

loksabha election banner

टिकट के लिए 20 से ज्यादा दावेदार  

शिक्षक विधायक की नौ जिलों को मिलाकर बनाई गई इस सीट के लिए भाजपा में 20 से ज्यादा दावेदार टिकट पाने को जुगाड़ में लगे थे। हरी सिंह ढिल्लन का दावा मजबूत पाया गया। इसलिए क्योंकि स्नातक चुनाव में उन्होंने जयपाल सिंह व्यस्त के समर्थन में अपने कदम खींच लिए थे। तभी यह तय हुआ था कि पार्टी उन्हें शिक्षक विधायक के चुनाव में लड़ाएगी। जयपाल सिंह व्यस्त के चुनाव जीतने के बाद से ही टिकट पर ढिल्लन का दावा मजबूत हो गया था। उनके नाम पर मंगलवार को मुहर लगाते हुए प्रदेश संगठन मंत्री ने घोषणा भी कर दी।

संगठन मंत्री ने ली समीक्षा बैठक 

भाजपा कार्यालय के निरीक्षण को आए प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने मंडलीय समीक्षा बैठक भी की। पदाधिकारियों से मेहनत से कार्य करने पर जोर देते हुए संगठनात्मक स्तर पर बदलाव की भी जानकारी दी।

बैठक में उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा शख्स पार्टी में पद पर नहीं रहेगा, जो ठेकेदार है। या किसी विभाग में ठेकेदारी के लिए उसका पंजीकरण है। ऐसे लोग बूथ और मंडल अध्यक्षों के चुनाव में आवेदन नहीं कर पाएंगे। साथ ही मंडल अध्यक्ष के लिए अब पिछले साल के सक्रिय सदस्यों को ही चुनाव लड़ने का अधिकार होगा। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री ने कामकाज की समीक्षा की। जोर देते हुए कहा कि सभी को दी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से पूरा करना है। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, संगठन मंत्री भवानी सिंह, बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा और मंडल के सभी जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.