UP Lok sabha Election Results 2019: बदायूं से गठबंधन प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने कहा- दस हजार की हार स्वीकार, बाकी में हुई हेराफेरी
सपाई गढ़ ढहने के बाद सपा-बसपा और रालोद गठबंधन के बदायूं प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने शुक्रवार को मीडिया से रूबरू हुए। कहा कि जनता हर फैसला स्वीकार है। फिर चाहे जीत हो या हार।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 12:16 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 02:50 PM (IST)
बदायूं, जेएनएन : जिले में सपाई गढ़ ढहने के बाद सपा-बसपा और रालोद गठबंधन के बदायूं प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने शुक्रवार को मीडिया से रूबरू हुए। कहा कि जनता हर फैसला स्वीकार है। फिर चाहे जीत हो या हार। बदायूं में रहकर जनता की सेवा करते रहेंगे। चुनाव के दौरान जो भी कमी रह गई है, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने चुनी गईं सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य को बधाई दी और विकास कराने के लिए शुभकामनाएं दी।
कहा कि भले ही हार हुई हो लेकिन, जनता के मान-सम्मान में कभी कमी नहीं आने देंगे। बदायूं को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। बिल्सी विधानसभा में 8000 वोट को लेकर हेराफेरी की डीएम से हुई शिकायत पर उन्होंने कहा कि डीएम आखिरी अथॉरिटी नहीं होते। अगर उचित जवाब नहीं मिला तो कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे। कहा कि वह 10 हजार की हार ही स्वीकार करते हैं मगर बाकी में हेराफेरी की शिकायत की जा चुकी है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें