महिला अपराध : मंडल के 10 मामलों की डीजीपी खुद कर रहे मॉनीटरिंग Bareilly News
मंडल के ऐसे 10 मामलों की मॉनीटरिंग खुद प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह कर रहे हैं। महीने में चार बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसकी अपडेट लेते हैं।
जेएनएन, बरेली : बालिकाओं के साथ घटित दुष्कर्म, हत्या जैसी जघन्य घटनाओं व पॉक्सो के मामलों में शासन का रुख सख्त है। मंडल के ऐसे 10 मामलों की मॉनीटरिंग खुद प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह कर रहे हैं। महीने में चार बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसकी अपडेट लेते हैं। इस सख्ती का असर भी दिखने लगा। एक-एक कर सात मामलों में पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट से कड़ी दिलाई है।
नाबालिग लड़कियों के साथ घटने वाले जघन्य अपराध पर डीजीपी ने शुरू से ही सख्ती दिखाई है। सभी जिलों में पाक्सो एक्ट के मामलों में प्रभावी पैरवी और निगरानी के लिए एएसपी अपराध (जहां अपर पुलिस अधीक्षक अपराध का पद नहीं है, वहां राजपत्रित अधिकारी) का पद सृजित कराया। उनके नेतृत्व में एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कराया गया था, जो ऐसे मामलों की विवेचना, अभियोजन और सुनवाई के संबंध में निगरानी रखती है। रेंज स्तर पर डीआइजी को जिम्मा दिया।
दो महीने में विवेचना पूरी करने के थे निर्देश : नाबालिगों, खासकर 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म व हत्या के मामलों के लेकर डीजीपी ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ ही विवेचना दो महीने में पूरी करने के आदेश दिए हैं। इसकी निगरानी कराई जा रही है। इसी का परिणाम है कि मंडल के ऐसे दस में से सात मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है।
बरेली में तीन मामलों में तीनों बालिकाओं की हत्या
2016 नवाबगंज दो युवकों ने 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के बाद की हत्या
दोनों आरोपितों को उम्रकैद
2013 शेरगढ़ में नौ साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या
सितंबर 2019 में आरोपित की जेल में मौत
2016 बिथरीचैनपुर में बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या :: आरोपित जेल में, केस विचाराधीन
मंडल के जिलों में हुई घटनाओं की स्थिति
बदायूं में तीन बालिकाओं से दुष्कर्म
2016 बिनावर में नाबालिग से दुष्कर्म
आजीवन कारावास की सजा
2014 उघैती में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
आरोपितों को 20 वर्ष की सजा
2018 दातागंज में नाबालिग को अगवार कर दुष्कर्म
आरोपित को अजीवन कारावास
2013 जलालाबाद में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या
आरोपितों को आजीवन कारावास
2016 सेहरामऊ दक्षिणी में बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या
मामला कोर्ट में विचाराधीन