Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'दिशा पाटनी देश की बेटी, बेटियों पर नजर डालने वालों का यही हश्र होगा', डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष को घेरा

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 08:07 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर अपराधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिशा पाटनी पर हमला शर्मनाक है और सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अखिलेश यादव के बयानों की आलोचना की और कहा कि सपा सरकार में गोवंश को बूचड़खानों में पहुंचाया गया जबकि भाजपा सरकार गोवंश संरक्षण कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

    Hero Image
    सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। जागरण

    जागरण संवाददाता, बरेली। समाजवादी पार्टी अपराधियों को पुष्पित-पल्लवित करने वाली पार्टी है, लेकिन हमारी सरकार अपराधी गले में तख्तियां लटकाकर जान की भीख मांग रहे हैं। बदमाशों ने अभिनेत्री दिशा पाटनी को निशाना बनाकर कड़ी चुनौती दी। सरकार ने बता दिया कि जो भी हमारी बेटियों पर बुरी नजर रखेगा उसका अंजाम बुरा होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की पत्रकार वार्ता

    शनिवार शाम सर्किट हाउस पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह बातें पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि बदमाशों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। दिशा पाटनी बरेली की बेटी हैं। उन्होंने बरेली के साथ ही पूरे प्रदेश और हिंदुस्तान का नाम दुनिया में रोशन किया है। उनके घर फायरिंग की घटना बेहद शर्मनाक है। प्रदेश की किसी भी बेटी को बुरी नजर से देखने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा।

    सर्किट हाउस पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपराधियों को दिया सख्त संदेश

    डिप्टी सीएम अखिलेश यादव के एनकाउंटर को लेकर दिए बयान पर बोले, सपा मुखिया रेगिस्तान में आंख बंद किए शुतरमुर्ग की तरह बात कर रहे हैं। वह सच्चाई समझना नहीं चाहते। वह जानते हैं कि 2017 से पहले प्रदेश का क्या हाल था। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी। लोगों को बिजली नहीं मिलती थी। बुंदेलखंड, विध्यांचल में पानी ट्रेन से मंगवाना पड़ता था। स्कूल-अस्पतालों का बुरा हाल था। सपा के लोग सैफई में मुंबई से कलाकारों को बुलाकर सरकारी धन खर्च करते थे। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चल रही है। इसी वजह से लोग उससे जुड़ रहे हैं।

    सपा खुद गोमाता को नहीं देखती

    उप मुख्यमंत्री गोरखपुर में जानवरों की तस्करी वाले बयान पर बोले, सपा खुद गोमाता को नहीं देखती। अपनी सरकार में उन्होंने पशुओं को बूचड़खानों में पहुंचाने का काम किया। भाजपा ने 12 लाख से अधिक गोवंश को संरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। बोले, राहुल और अखिलेश में बहुत अंतर नहीं है। उन्होंने नीचे का संघर्ष देखा ही नहीं, इसलिए आम आदमी की पीड़ा को नहीं समझते हैं।

    भाजपा सरकार में देश स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता की राह में आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी मूवमेंट आगे बढ़ा है। कांग्रेस जब जीतती थी तो चुनाव आयोग और ईवीएम को सही बताने लगती है। इस बार कांग्रेस का बिहार से सफाया तय है। इससे पूर्व सर्किट हाउस पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।