दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने बरेली के धांतिया में मारा छापा, तीन को पकड़ा
फतेहगंज पश्चिमी के गांव में दिल्ली क्राइम ब्रांच के पहुंचने की खबर लगते ही अन्य लोग घर से भाग निकले। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव धांतिया के लोग साइबर ठगी हवाला कारोबार आदि संगीन अपराधों में संंलिप्त रहे हैंं।
बरेली, जेएनएन। फतेहगंज पश्चिमी का धांतिया गांव हवाला कारोबार, साइबर ठगी जैसे अपराधों को लेकर जाना जाता है। हवाला कारोबार के संबंध में दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने धांतिया में छापा मारा। यहां से तीन लोगों को टीम ने हिरासत में लिया है। जबकि गांव में दिल्ली क्राइम ब्रांच के पहुंचने की खबर लगते ही अन्य लोग घर से भाग निकले।
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव धांतिया के लोग साइबर ठगी, हवाला कारोबार आदि संगीन अपराधों में संंलिप्त रहे हैंं। करीब चार महीने पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करके साइबर ठगी में संलिप्त कई लोगोंं को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस को देखकर भागने वाले एक युवक की छत से गिरकर मौत भी हो गयी थी। उस समय की कार्रवाई के कई लोग आज भी वांछित चल रहे है। एक सप्ताह पहले एक वांछित की मंगनी भी हुई थी। रविवार को भी दिल्ली क्राइम ब्रांच की पांच सदस्यीय टीम ने धांतिया में कई घरों में छापामारी कार्रवाई करके तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस कार्रवाई की खबर लगते ही कई लोग मौके से भाग निकले। जबकि सूचना लीक होने के डर से दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने स्थानीय पुलिस फोर्स को न तो साथ मेंं लिया और न ही थानेे में आमद दर्ज कराई थी। इससे पहले भी दिल्ली पुलिस धांतिया में छापामार कार्रवाई करती रही है। लेकिन पुलिस के हाथ हमेशा खाली रहते थे। पुलिस फोर्स को देखकर पूरे गांव में दहशत का माहौल रहा। कोई भी कुछ बताने से डरता रहा।