Move to Jagran APP

बदायूं में फांसी पर लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप Bareilly News

परिजनों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 03:27 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 03:27 PM (IST)
बदायूं में फांसी पर लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप  Bareilly News
बदायूं में फांसी पर लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप Bareilly News

बदायूं, जेएनएन। कादरचौक थाना क्षेत्र में महिला की फांसी पर झूलने से मौत हो गई। उसका शव कमरें में साडी के जरिए लटकता मिला। वही घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मामले मेें पुलिस ने अपनी तफ़तीश शुरू कर दी है।

loksabha election banner

गुरुवार की शाम गांव ललुआ नगला निवासी राजकुमार और उसकी पत्नी सावित्री देवी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। परिजनों ने दोनों को समझाकर शांत किया, लेकिन सावित्री नही मानी। उसने बच्चों को खाना बनाया और सभी को खाना खिलाने के बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गई।

रात में करीब दो बजे उसने कमरे में साड़ी से फंदा बनाया और खुदकशी कर ली। भोर में परिजनों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो कुछ ही देर में एसओ इंद्रेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस जब तक पहुंची तब तक परिजनों ने शव फंदे से नीचे उतार लिया था। किसी तरह से मामले की जानकारी मृतका के मायके वालों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि सावित्री की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए उनको शांत किया। 

राजकुमार ने अपनी मां के इलाज में डेढ़ लाख रुपये खर्च किया था। इस बात को लेकर उसकी पत्नी का उससे विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते सावित्री ने खुदकशी कर ली। इस बात की जानकारी परिजनों ने दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- इंद्रेश सिंह, एसओ कादरचौक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.