खेत में फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रामचंद्र खेत में पानी चलाया जा रहा था। जैसे ही अंदर पहुंचा तो मेड़ पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ पर एक ग्रामीण का शव गमछे के फंदे पर लटका मिला। उन्होंने आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को बुलाया
खेत में फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका
बरेली, जेएनएन। शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में पापुलर के पेड़ पर शुक्रवार को एक ग्रामीण का शव फंदे पर लटका मिला। चेहरा कुचला होने की वजह से हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की संभावना जताई जा रही है।
कांट थाना क्षेत्र के गड़ी पश्चिमी मुहल्ला निवासी ब्रजेश लल्ला का कस्बे से करीब दो किमी दूर दरियापुर गांव में खेत है। जिसमे मुहल्ले के ही रामचंद्र ने बटाई पर गन्ना किया है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रामचंद्र खेत में पानी चलाया जा रहा था। जैसे ही अंदर पहुंचा तो मेड़ पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ पर एक ग्रामीण का शव गमछे के फंदे पर लटका मिला। उन्होंने आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को बुलाया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। शव फंदे से नीचे उतारा गया। चेहरा कुचला होने के साथ ही पेट पर कई जगह जख्म मिले। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि हत्या कर शव यहां लटकाया गया है। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। हत्या किसी दूसरे स्थान पर करके यहां शव लटकाने की आशंका लग रही है। आस-पास के गांवों में भी शिनाख्त कराने के लिए