Murder : नदी में उतराता मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने शुरू की जांच Bareilly News
नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को दोपहर कुछ ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव नदी में उतराता दिखाई पड़ा।
By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 01:10 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 01:10 PM (IST)
बरेली, जेएनएन। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को दोपहर कुछ ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव नदी में उतराता दिखाई दिया। जिसकी जानकारी ग्रामीणोंं ने प्रधान व पुुुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए है। घटना दावीखेड़ा गांव के पास की है। यहां बहने वाली सिंघिया नदी में खेत से लौट रहे कुछ ग्रामीणों को अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिला था। पुलिस के अनुसार मरने वाले व्यक्ति की आयु 40 से 50 वर्ष के बीच होने की संभावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें