करंट से ससुर को बचाने आयी बहू , दोनो की मौत Shahjahanpur News
कंरट से ससुर की जान बचाने आई बहू सहित दोनो की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब स्नान के बाद ससुर तार पर सुखाने के लिए कपड़े फैला रहा था।
जेएनएन, शाहजहांपुर : कंरट से ससुर की जान बचाने आई बहू सहित दोनो की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब स्नान के बाद ससुर तार पर सुखाने के लिए कपड़े फैला रहा था। हादसे के बाद से क्षेत्रीय लोगो में शोक की लहर है।
मीरानपुर के कटरा ग्राम अहिया मोहनापुर में रहने वाला तुलाराम 75 वर्ष सुबह नदी पर स्नान करने गया था। स्नान करने के बाद वह घर लौट आया। जिसके बाद गीले कपड़ों को सुखाने के लिए लोहे के तार पर डाल रहा था। इसी दौरान तार में अचानक करंट आने से वृद्ध उसकी चपेट में आ गया। यह देख बहू सीमा देवी 26 ससुर को बचाने पहुंची। ससुर के बचाते वक्त वह भी करंट की जद में आ गई। जिससे दोनो की दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।