Dal Price Latest News : महंगाई के बीच स्टॉक पॉलिसी से मिली राहत, सस्ती हुई दालें, जानिए क्या है दाम
Dal Price Latest News शासन से स्टॉक पाॅलिसी लागू होने के बाद दाले 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई। दो महीने पहले के थोक भाव के सापेक्ष कमी करीब 20 फीसद है। रसोई गैस और महंगे ईधन के बीच लोगों ने राहत मिल रही है।
बरेली, जेएनएन। Dal Price Latest News : शासन से स्टॉक पाॅलिसी लागू होने के बाद दाले 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई। दो महीने पहले के थोक भाव के सापेक्ष कमी करीब 20 फीसद है। रसोई गैस और महंगे ईधन के बीच दालों के रेट कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
मानसून की दस्तक के साथ सब्जी की आवक प्रभावित होती है। दालों की खपत बढ़ती है। दाल के बड़े कारोबारी जमाखोरी करके दालों के भाव को चढ़ाते हैं। दो जुलाई को शासन ने जमाखोरी रोकने के लिए स्टॉक लिमिट तय की। थोक विक्रेता 2000 क्विंटल और फुटकर विक्रेता अधिकतम 100 क्विंटल तक ही दाल का स्टॉक रख सकेंगे। इससे दामों के भाव पर असर पड़ा। बता दें कि एक साल पहले दालों के दाम आसमान छू रहे थे, लेकिन पिछले दो महीने में गिरावट दर्ज की गई है।
दाल (थोक भाव) जुलाई 2020 (थोक भाव) जुलाई 2021 फुटकर भाव
अरहर 78-105 72-92 90-100
उड़द 80-95 70-80 90-100
मसूर 78 73 80-95
चने 68 58 65
बड़ा चना 110 90 95
मूंग 100 80 90
शासन से स्टाॅक लिमिट तय होने का असर है। दो महीने में रेट में गिरावट हुई है। यह लोगों के हित में है। - योगेश लाला, दाल थोक कारोबारी
दालों के दाम पर करीब 20 फीसद गिरावट आई है। महंगाई के बीच दालों का सस्ती होना लोगों के लिए अच्छा है। - संजीव सिंघल, दाल थोक कारोबारी