Move to Jagran APP

आर्थिक लाभ चाहते है तो आज करें ये उपाय, जानिए कैसा रहेगा दिन, क्या कहते है सितारे

Bareilly Daily Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गतिशील रहेगा। चंद्रमा उच्च राशि में गतिशील होने से बरेली के लिए बेहद ही शुभदायक और उन्नतिदायक होगा। ज्योतिष के अनुसार यह चंद्रमा व्यापारियों के लिए खास तौर से उन्नति कारक होगा।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 08:43 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 08:43 AM (IST)
आर्थिक लाभ चाहते है तो आज करें ये उपाय, जानिए कैसा रहेगा दिन, क्या कहते है सितारे
Daily Horoscope : आर्थिक लाभ चाहते है तो आज करें ये उपाय, जानिए क्या कहते है सितारे

बरेली, जेएनएन। Bareilly Daily Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गतिशील रहेगा। चंद्रमा उच्च राशि में गतिशील होने से बरेली के लिए बेहद ही शुभदायक और उन्नतिदायक होगा। ज्योतिष के अनुसार यह चंद्रमा व्यापारियों के लिए खास तौर से उन्नति कारक होगा, विशेषकर आज कर्क, कन्या, वृश्चिक, मीन राशि के जातक उर्जा से लवरेज रहेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक आज सोना, ताबां, कपड़ा, कॉस्मेटिक, सौंदर्य प्रसाधन, भूमि ,भवन, वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए भगवान भोलेनाथ का दूध से अभिषेक करें, और शुक्र मंत्र का जप करें। रोग शांति के लिए सफेद वस्त्र पहने। सफेद वस्तुओं का दान करें। विकलांगों की सहायता करें।

loksabha election banner

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - पौष मास, शुक्ल पक्ष

दिन - शुक्रवार

तिथि -द्वादशी तिथि

नक्षत्र- रोहिणी नक्षत्र

योग -शुक्ल योग

करण-बव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:39 से

10: 38 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 11:57 से 1:17 तक

चर, का चौघड़िया मध्यान्ह 3:57 से शाम 5:16 तक

आज का राशिफल

मेष- आपको धन संपत्ति के मामले में भावुकता में आकर कोई भी निर्णय लेने से आज बचना चाहिए। पारिवारिक मसलों पर मतभेद रह सकते हैं। मन में बेचैनी बनी रहेगी। जिद्दबाजी से बचें। आर्थिक मामलों में समय बेहतर है। कंस्ट्रक्शन के कार्यों पर धन खर्च हो सकता है।

वृषभ - निर्णय लेने में देरी की वजह से महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकते हैं। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को योजना के बारे में विस्तार से बताते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें, गलतफहमी की आशंका बन रही है। ऑनलाइन काम करने वाले जातक ट्रांजैक्शन करने से पहले उसको क्रॉस चेक जरूर कर लें।

मिथुन- अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाने के बाद भी एकांकी महसूस करेंगे। नकारात्मक विचार मन को परेशान कर सकते हैं। मेडिटेशन आज आपके लिए बहुत जरूरी है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। जिन्हें पूरा करने के लिए संचित धन भी खर्च करना पड़ सकता है।

कर्क- अपनी सामाजिक छवि बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। पैसा कमाने का जुनून रहेगा। पुरानी किसी इच्छा की पूर्ति के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है। पारिवारिक सहयोग से अच्छे धन लाभ की संभावना बन रही है। पुरानी मेहनत का फल भी आज आपको मिल सकता है।

सिंह- आज विदेशी संबंध कामकाज में लाभ प्रदान करेंगे। व्यापारियों के व्यवसायिक खर्चे संभव है। मानसिक असंतुष्टि देने वाला दिन है। बहुत मेहनत के बाद भी इक्छित सफलता मिलने में देरी होगी। व्यर्थ के खर्चे नियंत्रित करने का प्रयास करें वरना आगे जाकर किसी मुश्किल में फंस सकते हैं।

कन्या- आज कोई भी प्रतिक्रिया देने से पहले बात को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए। भ्रमित हो सकते हैं, जिससे करना कुछ और चाहेंगे लेकिन परिणाम कुछ अलग निकलेंगे। अपने स्किल्स को बढ़ाने का प्रयास करें। प्रोफेशनल सक्सेस अपने आप आपको मिलने लगेगी। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा है।

तुला- आज गोपनीय गतिविधियां बढ़ेंगी। दुनिया से छुपा के काम करने की वजह से डर बना रहेगा। उत्पादन कार्यों से संबंधित जातकों के लिए समय अच्छा है। फैक्ट्री में दिन-रात काम चल सकता है। व्यापारी वर्ग अच्छी कमाई कर पाएगा। खर्च को संभालने की जरूरत होगी।

वृश्चिक- व्यावसायिक मामलों में दिन बहुत अच्छा रहेगा। कामकाज के विस्तार के लिए जरूरी निर्णय लेंगे। लीडरशिप क्वालिटी डेवेलप होगी। नकारात्मक विचारों को इग्नोर करें। कमाई के लिए दिन अच्छा है। आपके बहुत ज्यादा बोलने से लोग इरिटेट हो सकते हैं।

धनु- मानसिक तनाव तथा कन्फ्यूजन देने वाला दिन है। आपका जिद्दी व्यवहार सहयोगियों के साथ रिश्ते खराब कर सकता है। महत्वपूर्ण डिसीजन लेने के लिए समय बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं है। दूसरों की भावनाओं को समझ कर चलेंगे, तो आधी मुश्किल वैसे ही हल हो जाएगी। व्यापारियों की कमाई के लिए समय अनुकूल है।

मकर- अपने कामकाज को पूरी तरह ऑर्गेनाइज करने पर अपना ध्यान फोकस करेंगे। एक समय में एकाग्रता के साथ एक ही कार्य को पूरा करने से बहुत लाभ होगा। मुश्किलों का हल आसानी से निकाल लेंगे। मित्रों की कंपनी नकारात्मकता को दूर करने में मददगार रहेगी।

कुंभ- बाहरी लोगों की बातों पर बहुत ज्यादा तवज्जो देने से बचना चाहिए। लोग आपका ध्यान भटकाने के लिए गलत या भ्रामक प्रचार कर सकते हैं। मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। व्यावसायिक दृष्टि से आपकी साख बढ़ेगी। कमाई अच्छी होने की संभावना है।

मीन- आज अपनी कथनी और करनी एक रखना चाहिए प्रॉमिस करके किसी कार्य को पूरा ना करने से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। काम को समय सीमा में पूरा करने के लिए बहुत मेहनत व व्यवस्थित दिनचर्या की जरूरत होगी। कमाई ठीक होने की संभावना बनती है। रिस्क लेकर भी धन का निवेश करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.