विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cyber Crime : सिटी मजिस्ट्रेट के पेशकार की फेसबुक आइडी हैक कर जालसाजों ने मांगे पैसे

By Ravi MishraEdited By:
Published: Mon, 13 Jul 2020 05:53 PM (IST)

Cyber Crime in Badaun फेसबुक आईडी हैककर रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर उनसे पैसे मांगने का नया ट्रेंड साइबर अपराधियों ने अपनाया है। जिसके बहुत केस भी सामने आ चुके है।

Cyber Crime : सिटी मजिस्ट्रेट के पेशकार की फेसबुक आइडी हैक कर जालसाजों ने मांगे पैसे
Cyber Crime : सिटी मजिस्ट्रेट के पेशकार की फेसबुक आइडी हैक कर जालसाजों ने मांगे पैसे

बदायूं, जेएनएन। Cyber Crime in Badaun: फेसबुक आईडी हैककर रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर उनसे पैसे मांगने का नया ट्रेंड साइबर अपराधियों ने अपनाया है। जिसके बहुत केस भी सामने आ चुके है। बडे़ शहरों से यह ट्रेंड शुरु होकर छोटे शहरों में भी आ रहा है। जिसके तहत साइबर ठगों ने इस बार उत्तर प्रदेश के बदायूं में तैनात सिटी मजिस्ट्रेट के पेशकार को निशाना बनाया। हैकर्स ने उनकी फेसबुक आइडी हैक कर ली। जिसके बाद पेशकार के परिचितों को फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से मैसेज भेजे।

सिटी मजिस्ट्रेट के पेशकार अशीष उपाध्याय की फेसबुक आइडी रविवार रात साइबर ठगों द्वारा हैक कर ली। इसके बाद ठगों ने उनके फेसबुक आइडी से जुड़े तमाम परिचितों के पास मैसेंजर के जरिए संदेश भेजने शुरू कर दिए। जिसमें कहा कि उनके बच्चों की हालत बहुत गंभीर है। इस समय उन्हें रुपयों की की बहुत जरूरत है। इस गंभीर बात का हवाला देते हुए कई परिचितों के संदेश भेजे। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन सहायता राशि मांगी।

सोमवार सुबह होते ही पेशकार के पास उनके परिचितों के फोन घनघाने लगे। तब परिचितों ने उन्हे पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पेशकार ने अपने फेसबुक आइडी पर पोस्ट जारी किया। जिसमें उन्होंने परिचितों को किसी भी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने से मना किया है। वहीं उन्होंने थाना पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दी है। हालांकि मामले में अभी तक कोई भी परिचित ठगी का शिकार नहीं हुआ है। वहीं मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है।