Move to Jagran APP

Bareilly Weather Update: फसलों पर छाए संकट के बादल, आज और कल झमाझम बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावना

Bareilly Weather Latest Update मौसम विभाग के अनुसार आज और कल (रविवार और सोमवार) को झमाझम वर्षा की संभावना है। साथ ही तेज हवा चलने और बिजली गिरने का भी अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो फसलों के लिए बहुत नुकसानदेह साबित होगा।

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Sun, 25 Sep 2022 08:17 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 08:17 AM (IST)
Bareilly Weather Update: फसलों पर छाए संकट के बादल, आज और कल झमाझम बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावना
Bareilly Weather News: बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly Weather Latest News: मिजाज की तरह बदले मौसम के तेवर अब तीखे हो गए हैं। अब तक वर्षा के लिए तरसे जिले के लोगों को अब राहत मिली है। हालांकि, यह वर्षा फसलों के लिए काफी नुकसानदायक साबित होगी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शनिवार को झमाझम बारिश के बाद आज भी सुबह से बादल छाए हैं। आज और कल (रविवार और सोमवार) को झमाझम वर्षा की संभावना है। साथ ही तेज हवा चलने और बिजली गिरने का भी अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो फसलों के लिए बहुत नुकसानदेह साबित होगा।

loksabha election banner

बर्बाद हो जाएंगी फसलें

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह का कहना है कि दो दिन तक वर्षा होने के साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है। अगर ऐसा हुआ तो अब तक सूखे के मार झेल रहे जिले के किसानों की फसल पर अगर तेज हवा, आंधी और बिजली गिरने के साथ वर्षा हुई तो फसलें तबाह हो जाएंगीं।

लेट वर्षा से किसानों को पहले ही हो चुका नुकसान 

खरीफ फसलों की बुवाई के समय वर्षा ना होने से किसानों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। बोवाई के बाद महंगी सिंचाई करके किसानों ने किसी तरह से फसल को उगाया था। अब अगर वर्षा हुई तो किसानों की फसलें बर्बाद हो जाएंगीं। मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को करीब 25 मिलीमीटर और सोमवार को करीब 30 मिलीमीटर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

शनिवार को वर्षा से तापमान में गिरावट

मौसम बदलने के आसार शनिवार को सुबह से ही नजर आने लगे थे। वर्षा होने से रात का तापमान भी कम हो गया। इससे लोगों को रात में घरों में एसी चलाने की जरूरत नहीं पड़ी। मौसम के इस बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.