Crime : जानिए किस तरह से पति ने पकड़ा घर से भागी लुटेरी दुल्हन को Shahjahanpur News
शादी की रात जेवर व नकदी लेकर भागी दुल्हन को उसके पति ने पकड़ लिया। दो साथियों को भी पुलिस के हवाले कर दिया।
जेएनएन, शाहजहांपुर : शादी की रात जेवर व नकदी लेकर भागी दुल्हन को उसके पति ने पकड़ लिया। दो साथियों को भी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्षेत्र के ग्राम रटा निवासी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पत्नी का एक वर्ष पूर्व निधन हो गया था। दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनकी वह स्वयं देखभाल करता है। कुछ दिन पूर्व उसका एक रिश्तेदार घर पर आया। उसकी परेशानी को देखते हुए दूसरी शादी करने की सलाह दी। महेंद्र ने भी रजामंदी दे दी। महेंद्र ने बताया 31 अक्टूबर को जनपद पीलीभीत के तहसील बीसलपुर अंतर्गत मुहल्ला शेखपुर निवासी नन्हे का उसके पास फोन आया और उसने बताया कि एक लड़की गरीब परिवार की है।
महेंद्र अपने परिजनों के साथ लड़की को देखने गया। पसंद आने पर एक नवंबर को नन्हे उसके पास आया और कहा कि लड़की के परिवार वाले गरीब हैं, इसलिए शादी के लिए रुपये व अन्य सामान महेंद्र को ही देना होगा। 70 हजार रुपये व जेवर दे दिए। दो नवंबर को उसकी बरेली के अलखनाथ मंदिर में बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र निवासी निशि नाम की युवती से शादी करा दी। महेंद्र ने बताया कि वहां से वापस आने के बाद रात में खाना खाकर जब सभी लोग सो गए तो निशि किसी समय जेवरात लेकर चली गई।