बरेली कॉलेज : क्राइम ब्रांच विभागाध्यक्ष से लेगी लाखों का हिसाब किताब Bareilly News
बरेली कॉलेज में घोटाले के आरोपों की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने अब विभागों के खर्चो पर नजर गढ़ा दी है। दो साल में किस विभाग ने कितने रुपये खर्च किए गए हैं।
जेएनएन, बरेली : बरेली कॉलेज में घोटाले के आरोपों की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने अब विभागों के खर्चो पर नजर गढ़ा दी है। दो साल में किस विभाग ने कितने रुपये खर्च किए गए हैं। लैब, शिक्षण सामग्री समेत अन्य मदों में हुए खर्चो के रिकॉर्ड कॉलेज से तलब करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही क्राइम ब्रांच की टीम एक बार फिर कॉलेज पहुंचेगी।
बारादरी थाने मे दर्ज है मुकदमा
गत वर्ष जिला प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में गठित एक समिति ने वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच की थी। कई मदों में गड़बड़ी मिलीं तो शिक्षा विभाग ने अज्ञात के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसी मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।
दो साल से क्राइम ब्रांच कर रही जांच
क्राइम ब्रांच दो साल में हुए एडमिशन की फीस, प्राइवेट प्रवेश फॉर्म की फारवर्डिग फीस, भवन निर्माण समेत अन्य ¨बदुओं पर जांच कर चुकी है। अगली कड़ी में विभागों के खर्च हैं। क्राइम ब्रांच की जांच से जुड़े एक अधिकारी बताते हैं कि भवन निर्माण से जुड़े कुछ और दस्तावेज लिए जाएंगे। इसके साथ ही सभी विभागों के खर्च का रिकॉर्ड लेंगे। प्रक्रिया चल रही है। विभागवार जांच को लेकर विभागाध्यक्ष पहले से चिंतित हैं। क्योंकि उनके विभागों का खर्च अधिक है।
बदले प्राचार्य, आएगी जांच में तेजी
कॉलेज के प्राचार्य की नियुक्ति पर विवाद छिड़ा है। प्रबंधन ने डॉ. अनुराग मोहन को प्राचार्य बना दिया है। जबकि वरिष्ठ शिक्षक डॉ. पूर्णिमा अनिल ने उनकी नियुक्ति को चुनौती देते हुए अपना दावा किया है। उच्च शिक्षा विभाग भी प्रबंधन के फैसले से हैरत में है। क्योंकि प्रबंधन और प्रशासन का मामला कोर्ट में चल रहा है।