रात में खाना खाकर दंपती सो गए, सुबह बेड पर मिली लाश
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव शेखुपुर निवासी पूर्व प्रधान हाजी कौसर और उनकी पत्नी फरजाना के शव मंगलवार सुबह घर में ही बेड पर मिले।
जेएनएन, बदायूं : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दंपती की संदिग्ध हालात में मौत होने से सनसनी फैल गई। बताते हैं कि रात में दोनों खाना खाकर सोए थे। जबकि सुबह बेड पर उनकी लाश पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पड़ताल की जा रही है कि आखिरकार दंपती की मौत का कारण क्या है। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव शेखुपुर निवासी पूर्व प्रधान हाजी कौसर और उनकी पत्नी फरजाना के शव मंगलवार सुबह घर में ही बेड पर मिले। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दंपती की मौत कैसे हुई, इसकी छानबीन की जा रही है। बताते हैं रोजाना की तरह ही दंपती रात में खाना खाकर सो गए थे। मगर सुबह दोनों में से कोई नहीं उठा तो घरवालों को कुछ शक हुआ। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो बेड पर दोनों की लाश पड़ी हुई थी। दंपती के चार पुत्र हैं, तीन दिल्ली रहते हैं। जबकि एक पुत्र यहीं पर था। बहरहाल, पुलिस दंपती की मौत का कारण जानने में जुटी हुई है। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।