Nagar Nigam में बढ़ा विवाद, विकास कार्यो को लेकर पार्षद ने सीएम को लिखा पत्र
बीजेपी पार्षद दीपक सक्सेना के बाद अब पार्षद विपुल अग्रवाल ने भी महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह गुलाब नगर वार्ड के पार्षद हैं।
बरेली, जेएनएन। बीजेपी पार्षद दीपक सक्सेना के बाद अब पार्षद विपुल अग्रवाल ने भी महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह गुलाब नगर वार्ड के पार्षद हैं। उन्होंने महापौर पर विकास कार्यों को लेकर पक्षपात का आरोप लगाया है। इसको लेेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि महापौर डॉक्टर उमेश गौतम के खिलाफ जमीन कब्जाने के विरोध में मैने मुकदमा दर्ज कराया था। इसलिए महापौर बदले की भावना से अब विकास कार्यों में पक्षपात कर रहे हैं।
बीजेपी का पार्षद होने के बावजूद उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। वहीं अवैध कालोनियों में सड़के बनाई जा रही हैं। उन्होंनकहा है कि लाइटें लगाने में भी गड़बड़ी की जा रही है। एक वार्ड में जितनी लाइटें लगाने का दावा किया जा रहा है। उतनी लगाई नहीं जा रही हैं। उन्होंने किसी एजेंसी से विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि महापौर पार्टी की साख खराब कर रहे हैं।
नोडल अधिकारी से शिकायत
पार्षद दीपक सक्सेना ने नगर निगम में 15 वें आयोग की बैठक में पारित प्रस्ताव की शिकायत नोडल अधिकारी से शुक्रवार को की। उन्होंने नोडल अधिकारी से मुख्य अभियंता संजय ङ्क्षसह चौहान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा । पार्षद का आरोप है कि नियमों के विपरीत आयोग की बैठक में प्रस्ताव पास किए गए। इस दौरान उनके साथ सतीश कातिब मम्मा भी मौजूद रहे।