Move to Jagran APP

निकायों से दूर करेंगे भ्रष्टाचार तेज होंगे स्मार्ट सिटी के काम Bareilly News

राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होगा। नगर निकायों में सभी काम ईमानदारी से होंगे। यह बात जल्द ही अफसरों को भी समझ में आ जाएंगी।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 09:42 AM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 10:07 PM (IST)
निकायों से दूर करेंगे भ्रष्टाचार तेज होंगे स्मार्ट सिटी के काम Bareilly News
निकायों से दूर करेंगे भ्रष्टाचार तेज होंगे स्मार्ट सिटी के काम Bareilly News
बरेली, जेएनएन : नगर विकास मंत्रलय मिलने के चंद घंटे बाद ही राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने सख्त तेवर दिखाए। कहा कि नगर पालिका, नगर निगम में भ्रष्टाचार की तमाम शिकायतें लगातार आती हैं। सबसे पहला काम नगर निकायों से भ्रष्टाचार पूरी तरह दूर करने का होगा। इसके अलावा विकास के रुके हुए कार्यो को तेजी से पूरा कराया जाएगा।
लखनऊ से बदायूं वापसी के दौरान गुरुवार देररात राज्यमंत्री महेश गुप्ता सर्किट हाउस पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होगा। नगर निकायों में सभी काम ईमानदारी से होंगे। यह बात जल्द ही अफसरों को भी समझ में आ जाएंगी। जल्द ही अफसरों के साथ बैठक करेंगे, जिससे रुके हुए विकास कामों में तेजी आ सके। चाहे वह स्मार्ट सिटी के हो या फिर शहर में बन रहे पुलों के निर्माण के। शीर्ष नेतृत्व ने भी उन्हें इसलिए प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। बनी हुई योजनाओं में तेजी लाने और सही से क्रियांवयन की जिम्मेदारी सौंपी है। पहली प्राथमिकता यही होगी, जिससे आम जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके। नगर निगम के अफसरों और पार्षदों के बीच विवाद पर पूरी जानकारी नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.