Coronavirus News Update : बरेली से स्वस्थ्य होकर घर लौटे मेरठ आरएएफ यूनिट के 24 जवान
बीते दिनों संक्रमित पाए गए आरएएफ के 24 जवान कोविड एल-3 में भर्ती थे। शनिवार को वह सभी स्वस्थ होकर लौट गए।
बरेली, जेएनएन। बीते दिनों संक्रमित पाए गए आरएएफ के 24 जवान कोविड एल-3 में भर्ती थे। शनिवार को वह सभी स्वस्थ होकर लौट गए। कोविड अस्पताल में बिताए दिनों को साझा करते हुए कहाकि लोगों को कोरोना से डरना नहीं चाहिए। अगर जांच न कराई तो दिक्कत आ सकती है।
ग्रुप लीडर कल्याण सिंह ने बताया कि मेरठ की यूनिट यहां कानून व्यवस्था संभालने के लिए आइ थी। वापसी से पहले सभी का एंटीजन टेस्ट हुआ जिसमें एक जवान पाजिटिव गया। सावधानी बरतते हुए सभी ने टेस्ट कराया। पहले आठ सितंबर को 13 लोग संक्रमित हो गए। बाद में 25 अन्य जवान भी कोरोना की चपेट में आ गए।
सभी को कोविड एल-3 में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों और स्टाफ ने काफी ध्यान रखा। छह घंटे किट पहनने से पसीने तर होने के बाद भी मरीजों का ध्यान रखा। बताया कि यहां पर भोजन, नाश्ते के साथ ही तुलसी का पानी, काढ़ा भी दिया गया। कल्याण कहते हैं कि कोरोना से डरने के बजाय उससे बचाव के उपाय करने जरूरी हैं। घबराएं किसी तरह नहीं। अगर कोई लक्षण हों तो डाक्टर को बताएं और इलाज कराएं।