Covid-19 Update : बदायूं में जिला अस्पताल से भागे कोरोना संदिग्ध, पुलिस ने जंगल मे पकड़ा Badaun News
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले कोरोना संदिग्ध की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और जांच के बाद उसे जिला अस्पताल ले आई।
बदायूं , जेएनएन। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए कोराना संदिग्ध के भागने से पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के होश उड़ गए। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने भागे संदिग्ध को जंगल से पकड़ लिया। इसके साथ ही उसे दोबारा भर्ती कराया गया है।
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले कोरोना संदिग्ध की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और जांच के बाद उसे जिला अस्पताल ले आई। जिला अस्पताल में उसे कोरोना वार्ड में भर्ती कराए जाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान वह चकमा देकर वहा से भाग निकला।
इस बात की सूचना जैसे ही स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस व प्रशासन को दी तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस की टीमों ने भागे हुए कोरोना संदिग्ध की तलाश शुरु कर दी। पुलिस ने काफी मशक्कत करने के बाद उसे नाई गांव के जगंल से पकड़ लिया। दोबारा भर्ती कराने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।