विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona Positive निकली मक्का से लौटी पीलीभीत की महिला Pilibhit News

By Ravi MishraEdited By:
Published: Mon, 23 Mar 2020 09:31 AM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2020 05:54 PM (IST)

मक्का से एक दल के साथ लौटी पीलीभीत की महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट ...और पढ़ें

Corona Positive निकली मक्का से लौटी पीलीभीत की महिला Pilibhit News
Corona Positive निकली मक्का से लौटी पीलीभीत की महिला Pilibhit News

पीलीभीत, जेएनएन । मक्का से एक दल के साथ लौटी पीलीभीत की महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पीडित महिला को आइसोलेटेड कर उसकी निगरानी शुरु कर दी है। इसके साथ ही विभाग दल के अन्य सदस्यों के बारें में भी जानकारी कर रहा है। 

हफ्ते भर पहले मक्का से लौटा है दल 

कुछ समय पहले पीलीभीत के कस्बा अमरिया से 37 लोगों का एक दल मक्का गया था। करीब एक हफ्ते पहले ही सब लोग लौट कर आए हैं। दल में शामिल एक महिला की तबीयत खराब हो गई थी। घरवालों ने अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टरों ने कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेकर लखनऊ भेजा था। रविवार देर रात आई रिपोर्ट में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट आते ही एक्टिव हुआ स्वास्थ्य महकमा 

रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य महकमा एक्टिव हो गया। महिला को आइसोलेशन वार्ड में ही भर्ती किया गया है। उसके साथ मक्का गए अन्य लोगों को भी क्वाराइंटन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग यह भी जानने का प्रयास करेगा कि दल में शामिल लोग कहां कहां गए और किस किस से मिले। सभी की निगरानी की जाएगी।