Move to Jagran APP

2022 में कांग्रेस नहीं करेगी समझौता, प्रदेश अध्यक्ष ने मायावती पर कसा तंज, बोले- सब जानते हैं कौन हैंडल कर रहा उनका ट्विटर अकाउंट

आने वाले समय में कांग्रेस प्रदेश की सत्‍ता में फ‍िर वापसी करेगी। जहां तक क‍िसी पार्टी से गठबंधन का सवाल है तो कांग्रेस का गठजोड़ अब आम जनता बेरोजगार क‍िसान मजबूर लोगों के साथ है। 2022 में कांग्रेस अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 05:50 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 05:50 PM (IST)
2022 में कांग्रेस नहीं करेगी समझौता, प्रदेश अध्यक्ष ने मायावती पर कसा तंज, बोले- सब जानते हैं कौन हैंडल कर रहा उनका ट्विटर अकाउंट
2022 में कांग्रेस नहीं करेगी समझौता, प्रदेश अध्यक्ष ने मायावती पर साधा निशाना

बरेली, जेएनएन। आने वाले समय में कांग्रेस प्रदेश की सत्‍ता में फ‍िर वापसी करेगी। जहां तक क‍िसी पार्टी से गठबंधन का सवाल है तो कांग्रेस का गठजोड़ अब आम जनता, बेरोजगार, क‍िसान, मजबूर लोगों के साथ है। 2022 में कांग्रेस अकेले ही चुनाव लड़ेगी। यह कहना है बरेली में समीक्षा बैठक करने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू का। पश्‍चि‍मी उत्तर प्रदेश के पदाध‍िकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जहां पार्टी के अंदर चलने वाली गुटबाजी को परिवार का मामला बताया। वहीं उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही मायावती पर भी तंज कसते हुए कहा कि सब जानते हैं कि उनका ट्विटर अकाउंट कौन हैंडल कर रहा है।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राज्या में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। दुष्कर्म और हमले की घटनाएं यूपी में अपराध की स्थिति को दर्शा रही हैं। विरोध में आवाज उठाने वाले विपक्षी नेताओं पर भाजपा पुलिस के जरिए लाठियां बरसा रही है,लेकिन विरोध की ये आवाज दबने वाली नहीं है। कांग्रेसी न लाठी-गोली से डरेंगे और न ही जेल जाने से डरेंगे। उन्होंने कहा कि जुल्‍म की श‍िकार मह‍िलाएं लखनऊ में सरकार की आंखों के सामने खुद को आग लगा रही हैं मगर उनकी कोई सुनने वाला नही हैं। च‍ित्रकूट में एक बेटी के साथ जो कुछ हुआ, उसे शब्‍दों में बयां नहीं क‍िया जा सकता। पर‍िवार की मदद की जगह सरकार मामले को दबाने में जुटी नजर आई। महिलाओं पर अत्‍याचार हो रहे हैं। पूर्वांचल से पश्‍च‍िमी यूपी तक जनता खुद को असहाय महूसस कर रही है।

पश्‍चि‍मी उत्तर प्रदेश के पदाध‍िकारियों के साथ बैठक करने आए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की कोश‍िश कर रही हैं। इसी स‍िलस‍िले में वह जगह-जगह संगठन की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ व मेरठ मंडल के सभी ज‍िलाध्‍यक्षों सह‍ित अन्‍य पदाध‍िकार‍ियों के साथ संगठन की मजबूती और व‍िस्‍तार को लेकर बैठक की। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रदेश महासच‍िव ब्रह्मस्‍वरूप सागर ने क‍िया। समीक्षा बैठक में दौरान यूसफ अली तुर्क, बदरुद़दीन कुरैशी, अन‍िल यादव के अलावा बरेली कांग्रेस ज‍िलाध्‍यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर अध्‍यक्ष अजय शुक्‍ला, इलियास अंसारी, पारस शुक्ला, जिया उर रहमान समेत ज‍िलों के पदाध‍िकारी मौजूद रहे। कांग्रेस‍ियों ने प्रदेश अध्‍यक्ष का जगह-जगह स्‍वागत क‍िया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.