Move to Jagran APP

किसानों से सीधे संवाद मेें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले - महाराज दिल्ली में कर रहे घोषणाएं, प्रदेश में कुछ नहीं Bareilly News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को रामनगर में किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि महाराज दिल्ली में घोषणाएं कर रहे हैं प्रदेश में कुछ नहीं है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 06:17 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 06:17 PM (IST)
किसानों से सीधे संवाद मेें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले - महाराज दिल्ली में कर रहे घोषणाएं, प्रदेश में कुछ नहीं Bareilly News
किसानों से सीधे संवाद मेें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले - महाराज दिल्ली में कर रहे घोषणाएं, प्रदेश में कुछ नहीं Bareilly News

बरेली, जेएनएन : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को रामनगर में किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि महाराज दिल्ली में घोषणाएं कर रहे हैं प्रदेश में कुछ नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महाराज कहकर पुकारा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली चुनाव के अभियान में बिजली, पानी, किराया माफ करने की बात कर रहे है।

loksabha election banner

 प्रदेश के अंदर नहीं दे रहे लोगों को सुविधाएं, किसानों को नहीं मिल पा रहा बकाया भुगतान, नहीं बढ़ रहा गन्ना, गेंहू मूल्य, खेतों में फसलें खराब कर रहे आवारा पशु, गांवों में नहीं बनाई गई गौशाला, सरकार के पास युवाओं के लिए रोजगार किसानों के लिए कुछ भी नहीं है। राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा, भाजपा, भय, भ्रष्टाचार, भूत की एक ही राशि है, उन्होंने किसानों को कांग्रेस की नीतियां भी बताई। 

भाजपा सरकार ने किसानों को खेत का पहरेदार बना दिया है। छुट्टा पशु फसल को बर्बाद कर रहे हैं। सरकार जल्द राष्ट्रीय किसान आयोग बनाए। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किसान जन जागरण अभियान के तहत बदायूं के नवादा गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के दौरान कही।

उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों, युवाओं, नौजवानों को छला है। इस सरकार में समाज का हर तबका दुखी है। भाजपा ने दावा किया था कि ब्याज के साथ गन्ना मूल्य का भुगतान कराएगी, लेकिन गन्ना मंत्री के चीनी मिल से ही किसानों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है। किसानों की समस्याओं का शीघ्र निदान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.