Lockdown Politics : प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर शाहजहांपुर में भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेसी Shahjahanpur News
विश्वदीप अवस्थी के आवास पर कई कार्यकर्ता एकत्र हुए। फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठ गए।
शाहजहांपुर, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव की गिरफ्तारी का कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। विश्वदीप अवस्थी के आवास पर कई कार्यकर्ता एकत्र हुए। फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठ गए।
बुधवार शाम को पार्टी के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना ने धरना स्थल पर पहुंचकर जूस पिलाकर धरना खत्म कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से श्रमिक परेशान है लेकिन सरकार उन्हें घर तक पहुंचाने की व्यवस्था तक नहीं कर पा रही है। साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व प्रियंका गांधी के निजी सचिव को गिरफ्तार करना सरासर गलत है। इस मौके पर जसविंदर सिंह बजाज, अमित वाजपेयी, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।