Dengue in Shahjahanpur : शाहजहांपुर में डेंगू से कांग्रेसी नेता की मां की मौत, मिले 21 नये पाजिटिव
Dengue in Shahjahanpur कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष की मां की डेंगू से शुक्रवार देर रात दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुखार आने के बाद उनका करीब 15 दिन से इलाज चल रहा था। राजकीय मेडिकल कालेज में शनिवार को हुई जांच में 21 नये पाजिटिव निकले।
बरेली, जेएनएन। Dengue in Shahjahanpur : कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष की मां की डेंगू से शुक्रवार देर रात दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुखार आने के बाद उनका करीब 15 दिन से इलाज चल रहा था। राजकीय मेडिकल कालेज में शनिवार को हुई जांच में 21 नये पाजिटिव निकले। जिले में डेंगू पाजिटिव की संख्या आठ सौ से ऊपर पहुंच गई है।
जलालाबाद के नौसारा मुहल्ला निवासी अतीत कुमार बागी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष है। उनकी मां कुसुमलता गुप्ता करीब 15 दिन से बुखार से पीड़ित थी। तबीयत में सुधार न होने पर स्वजन पांच दिन पहले बरेली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद स्वजन दिलली के सफदरगंज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई।
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, जिलाध्यक्ष सेवादल अश्वनी द्विवेद, पालिका चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता आदि ने शोक संवेदना व्यक्ति की।वहीं राजकीय मेडिकल कालेज में शनिवार को 267 लोगों की जांच कराई गई। जिसमे 21 डेंगू पाजिटिव निकले। इसके अलावा 84 मरीज मलेरिया बुखार से पीड़ित मिले। जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या 14 से भी अधिक पहुंच गई है।