Move to Jagran APP

CAA Protest : बदायूं में कांग्रेस नेता नजर बंद, बरेली में रही शांति Bareilly News

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शनिवार को भी छुटपुट प्रदर्शन हुए। पीलीभीत के पूरनपुर में मौन जुलूस निकालने पर अड़े लोगों को पुलिस ने रोक लिया।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 10:01 AM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 05:40 PM (IST)
CAA Protest :  बदायूं में कांग्रेस नेता नजर बंद, बरेली में रही शांति Bareilly News
CAA Protest : बदायूं में कांग्रेस नेता नजर बंद, बरेली में रही शांति Bareilly News

जेएनएन, बरेली: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शनिवार को भी छुटपुट प्रदर्शन हुए। पीलीभीत के पूरनपुर में मौन जुलूस निकालने पर अड़े लोगों को पुलिस ने रोक लिया। धारा 144 के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी। जिसके बाद प्रदर्शनकारी ज्ञापन देकर लौट गए।

loksabha election banner

बदायूं में कांग्रेस नेता ओमकार सिंह ने दोपहर को आंबेडकर पार्क में भूख हड़ताल का एलान किया था। सुबह होते ही पुलिस उनके घर पहुंच गई। बाहर निकलने से रोक दिया। उन्हें नजरबंद कर लिया गया तो जिसकी जानकारी होते ही कार्यकर्ता उनके घर पहुंच गए। वहां सभी ने सांकेतिक रूप से गिरफ्तारी दी।

बरेली में कलेक्टे्रट गेट पर प्रदर्शन को पहुंची कुछ छात्राओं को पुलिस ने रोक लिया। कोतवाली ले जाकर उनके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। बहेड़ी में शुक्रवार को बिना अनुमति जुलूस निकालने पर साठ नामजद समेत दो हजार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से 40 को पुलिस ने हिरासत में लिया था, मुचलका भरने के बाद जिन्हें छोड़ दिया गया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.