Move to Jagran APP

बरेली में कांग्रेस ने किया आह्वान, महानगर अध्यक्ष बाेले- विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को करें मतदान

Assembly Election 2022 महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से वार्ड 70 में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद लोगों को कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी गई।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 12:51 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 12:51 PM (IST)
बरेली में कांग्रेस ने किया आह्वान, महानगर अध्यक्ष बाेले- विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को करें मतदान
बरेली में कांग्रेस ने किया आह्वान, महानगर अध्यक्ष बाेले- विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को करें मतदान

बरेली, जेएनएन। Assembly Election 2022 : महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से वार्ड 70 में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद लोगों को कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी गई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मतदान करने का आह्वान किया गया। बैठक में कई लोगों को कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाई गई। बैठक में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला।

loksabha election banner

बैठक में हाजी इस्लाम बब्बू, योगेश जौहरी, विजय मौर्य, केके शर्मा, हर्षित दुबे, रमेश श्रीवास्तव आदि रहे। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय श्यामगंज में जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पीस पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ी हज्जन राबिया अख्तर और समाजसेवी अर्चना शर्मा ने बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

सदस्यता कार्यक्रम के बाद कार्यालय में ही महान क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खान की जयंती पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। यहां दिनेश दद्दा, जिया उर रहमान. साहिब सिंह, वीरदेव गंगवार, साहिब सिंह,अर्चना राजपूत, नेहा, नाजिया, शगुफ्ता, रितु मिश्रा आदि रहे।

पंचायत व्यवस्था लोकतंत्र की बुनियाद : डा.केएम अरोड़ा

बरेली भाजपा पंचायत राज प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष डा.केएम अरोड़ा ने कहा की पंचायत व्यवस्था लोकतंत्र की बुनियाद है। पंचायतीराज को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी सरकार ने किसानों, नौजवानों और महिलाओं के हितों के क्षेत्र में जो कार्य किये है। उन्हें आजादी के बाद किसी सरकार ने नहीं किया। उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने सभी नौ पंचायत प्रकोष्ठ के मंडल संयोजकों को सम्मानित किया।

पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सतीश यादव ने कहा पंचायत नेता बनाती है और देश में निर्वाचित प्रतिनिधियों की भागीदारी सर्वाधिक है, उन्होंने पंचायत राज के तहत सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। बैठक पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। अमित पाल, सोनू कालरा, प्रत्येश पांडे, पंकज गंगवार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.