बच्चों से सीधा संवाद कर अफसरों से बोले डीएम, ऐसी होनी चाहिए स्मार्ट क्लास Bareilly News
डीएम नितीश कुमार ने ‘एक दिन एक गांव’ में गुरुवार को बिथरी चैनपुर के मुड़िया अहमदनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। स्कूल की क्लास को देख वह खुश हुए।
जेएनएन, बरेली : डीएम नितीश कुमार ने ‘एक दिन एक गांव’ में गुरुवार को बिथरी चैनपुर के मुड़िया अहमदनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। स्कूल की क्लास को देख वह खुश हुए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस तरह की स्मार्ट क्लास होनी चाहिए।
उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद कर हौसला अफजाई की। डीएम ने चौपाल में लोगों से कहा कि विकास में वह सहभागी बनें। विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और आयुष्मान जैसी योजनाओं का लाभ पाने को स्वयं भी जागरूक रहें। शासन की मंशा आम लोगों तक योजनाएं पहुंचाने की है, इसलिए यह योजना शुरु की।
बच्चों से सीधा संवाद कर कहा कि वह खुद जागरुक होने के साथ दूसरों को भी जागरुक करें। वह खुद टीकाकरण के बारे में जाने। सीएमओ ने टीकाकरण की जानकारी दी। डीएम ने एक बच्चे से पूछा कि क्या कहा गया। उसके सही जवाब देने पर डीएम ने उसे पुरुस्कृत करने की घोषणा की।
उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वह बच्चों में पढ़ने के प्रति ऐसी रुचि जगाएं कि वह छुट्टी के बाद भी स्कूल में रुके। विधायक बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि सभी को सरकार की योजनाओं को लाभ लेना चाहिए। इस दौरान डीएम ने पुस्तकालय का उदघाटन किया। इस दौरान सीडीओ सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।