Corona Fashion : कोरोना काल पर चढ़ा फैशन और कारोबार का रंग, पसंद आ रहे ये मास्क
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर जहां हर कोई परेशान हैं। वहीं इस आपदा को कुछ लोग अवसर में बदलने लगी है। कोरोना की ढाल पर कारोबारी रंग चढऩे लगा है।
बरेली, जेएनएन। Corona Fashion and Business : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर जहां हर कोई परेशान हैं। वहीं इस आपदा को कुछ लोग अवसर में बदलने लगी है। कोरोना की ढाल पर कारोबारी रंग चढऩे लगा है। इन दिनों जहां मास्क अनिवार्य किया गया हैं वहीं सुरक्षा के साथ अब मास्क फैशनेबल और प्रचार का जरिया बनने लगा है। इसके चलते बाजार में थ्री डी, डिजाइनर और फैब्रिक मास्क तैयार होने लगे हैं।
खुद की फाेटो वाले मास्क
इसमें खुद की फोटो लगे होने के साथ ही सावन के भी मास्क, कार्टून वाले मास्क बच्चों में खासा पसंद किए जा रहे हैं। देश में चाहे क्यों ने अनलॉक-2 शुरू हो गया हो, लेकिन कोरोना काल जारी है। पहले की तुलना में अब अधिक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने लगे हैं। वहीं पाजिटिव मरीजों की मौत की संख्या भी बढऩे लगी है।
तैयार हो रहे सावन वाले मास्क
इन सबके बीच कोरोना की जंग में योद्धा और लोगों की ढाल बने मास्क पर कारोबारी रंग चढऩे लगा है। अब बाजार में फैशनेबुल मास्क आने लगे हैं। शहर में थ्री डी, डिजाइनर मास्क के साथ सावन के शंकर जी की फोटो वाले मास्क तैयार हो रहे हैं। जो काफी पसंद किए जा रहे हैं। इन मास्क को बच्चे लगाने में भी गुरेज नहीं कर रहे हैं।
लोगों को पसंद आ रहे वाशेबल मास्क
वहीं बड़े लोग भी वाशेबल मास्क को पसंद कर रहे हैं। 5 से 250 रुपये में तैयार हो रहे मास्क फैब्रिक, डिजाइनर और थ्री डी मास्क लोगों में पसंद किए जा रहे हैं। ये मास्क पांच रुपये से लेकर 250 रुपये तक के मास्क तैयार हो रहे हैं। इन मास्कों में फैब्रिक कपड़े का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिन पर फैब्रिक प्रिंटर से प्रिंट भी किया जा रहा है।