Move to Jagran APP

Plastic Baby : पीलीभीत में प्लास्टिक बेबी ने लिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान रह गए Philibhit News

जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह एक महिला ने कोलोडियन बेबी को जन्म दिया। जिसे प्लास्टिक बेबी भी कहते हैं। बच्चे की त्वचा प्लास्टिक की तरह है। उसकी त्वचा फट रही है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 11:05 AM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 05:51 PM (IST)
Plastic Baby : पीलीभीत में प्लास्टिक बेबी ने लिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान रह गए Philibhit News
Plastic Baby : पीलीभीत में प्लास्टिक बेबी ने लिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान रह गए Philibhit News

 जेएनएन, पीलीभीत : जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह एक महिला ने कोलोडियन बेबी को जन्म दिया। जिसे प्लास्टिक बेबी भी कहते हैं। बच्चे की त्वचा प्लास्टिक की तरह है। उसकी त्वचा फट रही है। ऐसी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तुरंत लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है।

loksabha election banner

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गौनेरी वदी निवासी सूरजपाल की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजनों ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की त्वचा प्लास्टिक की तरह थी। यह देख डॉक्टर हैरान रह गए। इसकी जानकारी बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तेजपाल राठौर ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉक्टर अनीता चौरसिया को दी। सीएमएस ने बताया कि बच्चे की स्थिति को देखते हुए लखनऊ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

लाखों में से एक बच्चे को होती है यह बीमारी

डॉक्टर तेजपाल राठौर ने बताया कि यह एक दुर्लभ बीमारी है। जो लाखों में से किसी एक बच्चे को होती है। यह रोग जेनेटिक डिसआर्डर है। इस बीमारी में बच्चे की त्वचा प्लास्टिक की तरह होती है। इस बीमारी को लेकर चिकित्सा जगत में शोध चल रहे हैं।

बचने की बहुत कम होती है संभावना

डॉक्टरों ने बताया कि इस दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चों के बचने की संभावना बहुत कम होती है। इसका कारण ये है कि ऐसे बच्चों की त्वचा जगह-जगह से फटने लगती है। जिसके कारण उनमें इंफेक्शन होने की संभावना काफी अधिक होती है। जिसके कारण उनका बचना मुश्किल होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.