गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाया कलेक्ट्रेट
णतंत्र दिवस के लिए शहर को सजाया गया। कलेक्ट्रेट में रंगीन रोशनी से सजावट हुई। इसके अलावा सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और पार्कों में सजावट की गई।
जेएनएन, बरेली: गणतंत्र दिवस के लिए शहर को सजाया गया। कलेक्ट्रेट में रंगीन रोशनी से सजावट हुई। इसके अलावा सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और पार्कों में सजावट की गई। दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 7.30 बजे से मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान से होगी। सुबह 7.40 बजे से जूनियर हाईस्कूल के छात्र प्रभातफेरी निकालेंगे। चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी पार्क में महापौर सुबह 7.45 बजे ध्वजारोहण करेंगे। फिर आठ बजे से सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण होगा।
स्पोटर््स स्टेडियम से सुबह 8.45 बजे से 15 किमी की स्वच्छता और साक्षरता साइकिल रेस शुरू होगी, जिसमें 16 वर्ष से कम आयु के बालक और बालिकाओं भाग लेंगे। पुलिस लाइन मैदान में परेड सुबह नौ बजे होगी। सुबह 10 बजे शहर के सभी शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
दोपहर दो बजे से बरेली कॉलेज के मैदान से पुलिस, एनसीसी, पीएसी, होमगार्ड, स्काउट, गाइड की संयुक्त मार्च शुरू होगी। जिला प्रशासन ने सजावट प्रतियोगिता को कमेटी गठित की है, जिसमें एडीएम प्रशासन आरएस द्विवेदी, सिटी मजिस्टे्रट एके शुक्ला और एसीएम शामिल है। यह कमेटी सर्वश्रेष्ठ सजावट वाले कार्यालय का चयन करेगी।