Move to Jagran APP

बरेली में दो दिन चलेंगी सर्द हवाएं, जानिए कितना रहेगा न्यूनतम तापमान

बरेली में भी पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिखने लगा है। अभी घना कोहरा पडऩा भले ही न शुरू हुआ हो लेकिन सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को सर्दी ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर किया।

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 06:52 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 06:52 AM (IST)
बरेली में दो दिन चलेंगी सर्द हवाएं, जानिए कितना रहेगा न्यूनतम तापमान
सुबह के मौसम की प्रतीकात्‍क फोटो। जागरण

बरेली, जेएनएन : जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का असर उत्तर भारत में सर्द हवाओं के रूप में नजर आ रहा है। न्यूनतम तापमान लुढ़क रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कोहरा की चादर गहराएगी। साथ ही, सर्द हवाएं परेशान करेंगी। बरेली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ नौ डिग्री पर टिका है। 

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार शनिवार सुबह कोहरे की घनी चादर तो नजर नहीं आई लेकिन, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद चलने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का एहसास कराया। अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों ज्यादा गर्म कपड़े पहने नजर आए। आइएमडी की वेबसाइट के मुताबिक अभी दो दिन सर्द हवाएं चलती रहेंगी। इससे जहां एक तरफ लोगों को सर्दी का एहसास होगा, वहीं दूसरी तरफ तापमान में भी गिरावट आएगी। हालंाकि दो दिन बाद मौसम सुधरने का अनुमान है।

दो दिन सर्दीली हवाएं चलने के बाद धूप खिलती रहेगी। जिससे लोगों को राहत मिलेगी। आसमान साफ रहेगा। 26 नवंबर तक न्यूनतम पारे में दो डिग्री का इजाफा भी हो सकता है। आपको बतादें कि सुबह-शाम ठंड तो पिछले 15 दिन से हो रही है लेकिन, कड़ाके की ठंड का एहसास शनिवार को ही हुआ। पहाड़ों पर इन दिनों जबर्दस्त बर्फ बारी हो रही है। बरेली जिला उत्तराखंड की सीमाओं से लगा हुआ है। इसी के चलते पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर यहां काफी ज्यादा होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.