Move to Jagran APP

रात को बढ़ रही ठंड, अब कोहरा भी देगा दस्तक

साफ आसमान बादलों की बेरूखी से सर्दी तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। जबकि दिन में धूप खिलने से तापमान 23 से 24 डिग्री के करीब ठहर रहा है। वहीं कोहरा की चादर पहले से ज्यादा गहराएगी।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 07:13 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 07:13 AM (IST)
रात को बढ़ रही ठंड, अब कोहरा भी देगा दस्तक
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कोहरा की चादर पहले से ज्यादा गहराएगी।

रात को बढ़ रही ठंड, अब कोहरा भी देगा दस्तक  

loksabha election banner

 बरेली, जेएनएन। साफ आसमान, बादलों की बेरूखी से सर्दी तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। जबकि दिन में धूप खिलने से तापमान 23 से 24 डिग्री के करीब ठहर रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कोहरा की चादर पहले से ज्यादा गहराएगी। खासतौर पर इसका असर सुबह के वक्त दिखेगा। अगले एक हफ्ते तक कोहरा यातायात की रफ्तार पर ब्रेक का काम करेगा। 

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फ पड़ने से मौसम तेजी से बदल रहा है। बुजुर्ग और बच्चों को सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि इस मौसम में दिन में तापमान अधिक, लेकिन रात में तेजी से गिरता है। सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक लुढ़क जाएगा। हवा की रफ्तार करीब 10 से 12 किमी प्रतिघंटा के हिसाब से चलेगी। जोकि सर्दी बढ़ाने में मददगार साबित होगी। 

आगामी दिनों क्या रहेगा तापमान

                   न्यूनतम  - अधिकतम तापमान 

23 नवंबर         8 -             23 

24 नवंबर        10 -            23 

25 नवंबर        10 -            24 

26 नवंबर        19 -            25 

27 नवंबर         9  -            25 

28 नवंबर         9  -            24 

-----------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.