Weather : शीतलहर और बारिश से बढ़ी ठंड, आम जन जीवन हुआ प्रभावित Bareilly News
बुधवार को सुबह शीतलहर के साथ तेज बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। सुबह सात बजे से शुरु हुई बारिश ने आम जन जीवन को प्रभावित किया।
जेएनएन, बरेली : बुधवार को सुबह शीतलहर के साथ तेज बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। सुबह सात बजे से शुरु हुई बारिश ने आम जन जीवन को प्रभावित किया। खासतौर पर स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र छात्राअों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दो घंटे लगातार हुए पानी मेें सुभाष नगर में मामूली ओले भी गिरे। हालांकि अभी भी बूंदा बांदी जारी है।
मंगलवार को अचानक ही मौसम ने करवट ली थी। दोपहर में धूप निकली, लेकिन टिकी नहीं। बहुत जल्द आसमान में छाये बादलों के बीच गायब हो गई। शाम से ही शीतलहर के साथ हल्की बारिश ने अपने संकेत दे दिए थे। बेमौसम बारिश से लोग भी परेशान हुए।
मौसम विभाग ने बुधवार को बूंदाबांदी जारी रहने की बात संभावना जताई थी। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।