विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में 'लाल निशान' का खौफ: नैनीताल रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से भिड़े कब्जेदार

Published: Fri, 10 Apr 2026 05:03 PM (IST)

बरेली में कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक तक सीएम ग्रिड परियोजना के लिए अतिक्रमण चिह्नित करने पहुंची निगम टीम को विरोध ...और पढ़ें

कोहाड़ापीर नैनीताल रोड की दुकानों पर निशान लगातीं नगर निगम की टीम। जागरण

कोहाड़ापीर नैनीताल रोड की दुकानों पर निशान लगातीं नगर निगम की टीम। जागरण

HighLights

  1. अतिक्रमण चिह्नित करने पहुंची थी निगम की टीम

  2. नगर आयुक्त बोले- भारी ट्रैफिक के चलते कार्य रुका, शुक्रवार को बचे हुए अतिक्रमण होंगे चिह्नित

जागरण संवाददाता, बरेली। शहर के काेहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक तक निर्माणाधीन सीएम ग्रिड के तहत अतिक्रमण चिह्नित करने पहुंची निगम टीम को विरोध का सामना पड़ा। नैनीताल रोड पर 100 मीटर तक ही निगम की टीम अतिक्रमण पर लाल निशान लगा पाई थी, तभी कुछ कब्जेदारों ने निगम के नक्शे-मानचित्र पर सवाल खड़ा करते हुए नोकझोंक शुरू कर दी।

इस पर निगम अधिकारियों ने वर्ष-1920-1921 के नक्शा के अनुसार जांच करने की बात कही, जिसके आधार पर कई कब्जेदारों के तीन फीट से 11 फीट तक अतिक्रमण सामने आ रहे। कब्जेदारों के समर्थन में सपाई भी पहुंच गए। विवाद बढ़ता देख निगम की टीम चिह्नितकरण का काम रोक मौके से लौट गई।

74676855

कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक और कोहाड़ापीर से प्रेमनगर धर्मकांटा तक सीएम ग्रिड परियोजना के तहत 2.4 किमी. लंबा माडल रोड का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना के तहत सड़क-फुटपाथ चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने से पहले अतिक्रमण बाधा बनने लगा।

74676549

इस पर मंगलवार को नगर निगम की टीम ने कोहाड़ापीर से लल्ला मार्केट तक अतिक्रमण हटाया। गुरुवार को नगर निगम का राजस्व विभाग, निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से कुदेशिया फाटक तक अतिक्रमण चिह्नित करने पहुंची।

74676645

इस दौरान टीम 100 मीटर तक ही जांच कर 20 से अधिक कब्जों पर निशान लगा सकी थी तभी कुछ कब्जेदारों ने विरोध शुरु कर दिया। स्थिति नोकझोंक से होकर हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि प्रवर्तन दल की सख्ती और सुरक्षाबलों के दखल के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

74676644

इसके बाद नगर निगम की टीम मौके से लाैट गई। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि नगर निगम की ओर से नियमों के अनुसार ही अतिक्रमण चिह्नित किए जा रहे हैं। सड़क-फुटपाथ पर हुए कब्जे स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

74676861

गुरुवार को ट्रैफिक बढ़ने की वजह से छूटा कार्य शुक्रवार को पूरा किया जाएगा। बताया कि एक-दो दिन में सभी तरह के अतिक्रमण चिह्नित कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, कोहाड़ापीर से लल्ला मार्केट तक कई कब्जेदार अपने अतिक्रमण को स्वयं से हटाते दिखे।

यह भी पढ़ें- बरेली में बुलडोजर का खौफ! लल्ला मार्केट में कार्रवाई के बाद खुद हथौड़ा चलाने लगे लोग, अब कुदेशिया रोड की बारी