शहर की सुधरेगी सफाई व्यवस्था, सफाई संसाधनों का किया गया वितरण
शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए अब एक एक वार्ड की सफाई व्यवस्था को सुधारने पर फोकस किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को महापौर डा. उमेश गौतम ने वार्ड 46 गांधीपुरम में स्वच्छ बरेली मिशन के तहत सफाई सेवकों को यूनिफार्म फावड़ा का वितरण किया।
बरेली, जेएनएन। शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए अब एक एक वार्ड की सफाई व्यवस्था को सुधारने पर फोकस किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को महापौर डा. उमेश गौतम ने वार्ड 46 गांधीपुरम में स्वच्छ बरेली मिशन के तहत सफाई सेवकों को यूनिफार्म फावड़ा का वितरण किया। इसके साथ कूड़ा ढोने वाले टेंपो को भी रवाना किया । उन्होंने कहा कि वार्ड साफ होंगे तो शहर अपने आप साफ सुथरा दिखेगा। इसके लिए नगर निगम के साथ शहरवासियों को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। इस अवसर पर पार्षद पूनम गंगवार के पति अशोक गंगवार एवं वार्ड के प्रबुद्ध नागरिक राष्ट्रपति पुरस्कार द्वारा पुरस्कृत लाल बहादुर गंगवार राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत प्रधानाचार्य बसंतराय रस्तोगी हरिओम गौतम स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार उपस्थित रहे।