Move to Jagran APP

बसपा में मुख्य जोन इंचार्ज का प्रभार बदला, मंडल स्तर पर भी प्रभारियों में हुआ फेरबदल Bareilly News

तीन-तीन मंडल देख रहे पदाधिकारी अब दो मंडल संभालेंगे। बरेली मंडल से जुड़े पदाधिकारियों में लोकसभा चुनाव के दौरान दिखी खटास के बाद यहां भी बदलाव किए गए हैं।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 09:19 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 09:19 AM (IST)
बसपा में मुख्य जोन इंचार्ज का प्रभार बदला, मंडल स्तर पर भी प्रभारियों में हुआ फेरबदल Bareilly News
बसपा में मुख्य जोन इंचार्ज का प्रभार बदला, मंडल स्तर पर भी प्रभारियों में हुआ फेरबदल Bareilly News

बरेली, जेएनएन : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश भर में कार्यकारिणी का ढांचा बदला है। इससे बसपाइयों में खासी उथल-पुथल है। तीन-तीन मंडल देख रहे पदाधिकारी अब दो मंडल संभालेंगे। बरेली मंडल से जुड़े पदाधिकारियों में लोकसभा चुनाव के दौरान दिखी खटास के बाद यहां भी बदलाव किए गए हैं।

loksabha election banner

नई जिम्मेदारी के अनुसार, पूर्व सांसद गिरीश जाटव और शमसुद्दीन राइन को बरेली-मुरादाबाद मंडल का मुख्य जोन इंचार्ज बनाया गया है। पहले सूरज सिंह, संघप्रिय गौतम और वीरेंद्र विक्रम सिंह मुख्य जोन इंचार्ज थे। अब ये तीनों बसपा नेता आगरा, अलीगढ़ मंडल संभालेंगे। वहीं, बरेली मंडल में संजीव सागर, जयपाल सिंह और संघ रतन सेठी मंडल जोन इंचार्ज होंगे। यानी, इनके पास बरेली के अलावा शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत की भी जिम्मेदारी होगी। जगदीश प्रसाद और नरेंद्र सागर को बरेली का जिला जोन इंचार्ज बनाया। जगदीश प्रसाद पहले मंडल जोन इंचार्ज थे। वहीं, नरेंद्र सागर पहले बदायूं जिला प्रभारी थे। अब इन्हें बरेली जिला जोन इंचार्ज की जिम्मेदारी दी है।

जिला कार्यकारिणी को लेकर भी चर्चा

बहुजन समाज पार्टी में उच्च पदों पर हुए बदलाव के बाद पार्टी में नेताओं की गोलबंदी का असर दिखने की आशंका जताई जा रही। पार्टी सूत्रों की मानें तो जिला कार्यकारिणी में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैैं। हालांकि, इस पर पार्टी के मंडल जोन इंचार्ज और मुख्य जोन इंचार्ज बैठक करेंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली की सिफारिश पर बसपा सुप्रीमो ही कोई फैसला लेंगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.