Move to Jagran APP

संतोष गंगवार को श्रम और रोजगार मंत्रलय मिलने पर मनाया जश्न

मोदी मंत्रिमंडल में सांसद संतोष गंगवार को फिर से पुरानी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 17वीं लोकसभा में वह फिर से श्रम और रोजगार मंत्रलय का कार्यभार देखेंगे।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 10:26 AM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2019 10:26 AM (IST)
संतोष गंगवार को श्रम और रोजगार मंत्रलय मिलने पर मनाया जश्न
संतोष गंगवार को श्रम और रोजगार मंत्रलय मिलने पर मनाया जश्न

बरेली, जेएनएन। मोदी मंत्रिमंडल में सांसद संतोष गंगवार को फिर से पुरानी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 17वीं लोकसभा में वह फिर से श्रम और रोजगार मंत्रलय का कार्यभार देखेंगे। शुक्रवार को उन्हें जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपाइयों ने मंत्रलय में पहुंचकर उन्हें बधाई दी।शुक्रवार दोपहर को शपथ लेने वाले मंत्रियों को दिए गए मंत्रलय की घोषणा हुई, जिसमें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार को श्रम और रोजगार मंत्रलय मिला। यह घोषणा होते ही शहर में भी भाजपाइयों ने खुशी जाहिर की। वरिष्ठजन कल्याण समिति के डॉ. महेंद्र सक्सेना ने सरकार के निर्णय की सराहना की।

loksabha election banner

स्वागत की तैयारियों में जुटे भाजपाई

जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने बताया कि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार का शहर आने पर भव्य स्वागत होगा। इसका दिन और समय राज्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार होगा। जल्द ही उनसे वार्ता कर समय लिया जाएगा। फिलहाल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तैयारियों शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

एस एंड सी कर्मचारी यूनियन ने बांटी मिठाईएस एंड सी कर्मचारी यूनियन की बैठक शुक्रवार को अग्रसेन पार्क में हुई। इसमें रबड़ फैक्ट्री के मजदूर भी शामिल हुए। बैठक में सभी ने संतोष गंगवार को फिर से श्रम और रोजगार मंत्रलय का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने पर खुशी जताई। मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। बैठक में हजारी लाल, अशोक मिश्र, प्रमोद कुमार, मदन लाल, सत्येंद्र सिंह, हैदर अली, धनीराम आदि मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.