CBSE Board का 12th का रिजल्ट जारी, बरेली की मानवी पटेल ने प्राप्त किए 99.6 प्रतिशत अंक
सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है, जिसमें बरेली की मानवी पटेल ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त ...और पढ़ें

HighLights
सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी।
बरेली की मानवी पटेल ने 99.6% अंक प्राप्त किए।
छात्र डिजिलॉकर और इंटरनेट से परिणाम जांच रहे।
जागरण संवाददाता, बरेली। सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इस बार जिले की बेटी मानवी पटेल ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वहीं अन्य विद्यालयों में भी बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
विद्यार्थी डिजिलाकर सहित इंटरनेट के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर रहे हैं, वहीं जिले के विद्यालयों में भी पूरी टीम सक्रिय हो गई है। बच्चों का परीक्षा परिणाम जांच कर नोट किया जा रहा है और मेधावी विद्यालयों में पहुंचना शुरू हो गए हैं। शहर में सीबीएसई की समन्वयक ममता सक्सेना ने बताया कि परीक्षा परिणाम चेक किया जा रहा है।
