Accident : पेड़ से टकराई कार, दसवी कक्षा की छात्रा की मौत Badaun News
परीक्षा देकर कार से घर वापस लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना उस वक्त घटी जब कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
बदायूं, जेएनएन : परीक्षा देकर कार से घर वापस लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना उस वक्त घटी जब कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कार चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
इस्लामनगर कस्बे के मुहल्ला डेहरिया निवासी पुत्तन अली की बेटी मेहराज दसवी कक्षा की छात्रा थी। वह पेपर देने के लिए रुदायन जाया करती थी। सोमवार को वह स्कूल से परीक्षा देने के बाद कार से घर वापस लौट रही थी। तभी मियापुर देवरा गांव के पास अनियंत्रित होकर वह एक पेड़ से टकरा गई।
घटना के दौरान कार में बैठी मेहराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार का चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मेहराज की मौत की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद से परिजनों के बीच चीख पुकार मची हुई है।
लोगो के अनुसार कार काफी तेज गति से जा रही थी। जिस कारण चालक अनियंत्रित होने पर कार को नियंत्रित नही पर मौजूद लोगों ने बताया कि चालक कार तेजी से चला रहा था। हादसे की वजह तेज रफ्तार बनी है।