Move to Jagran APP

PCS Pre Exam : परीक्षार्थियों ने आठ प्रश्नों पर उठाए सवाल... पढिए ये खास रिपोर्ट Bareilly News

रविवार 15 दिसंबर को हुई उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस प्री परीक्षा की उत्तर कुंजी आयोग ने गुरुवार को जारी कर दी थी।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 09:54 AM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 05:41 PM (IST)
PCS Pre Exam : परीक्षार्थियों ने आठ प्रश्नों पर उठाए सवाल... पढिए ये खास रिपोर्ट Bareilly News
PCS Pre Exam : परीक्षार्थियों ने आठ प्रश्नों पर उठाए सवाल... पढिए ये खास रिपोर्ट Bareilly News

हिमांशु मिश्र, बरेली : रविवार 15 दिसंबर को हुई उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस प्री परीक्षा की उत्तर कुंजी आयोग ने गुरुवार को जारी कर दी थी। उत्तर कुंजी से मिलान करने के बाद परीक्षार्थियों ने सीरीज बी सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र के आठ प्रश्नों और उनके उत्तर पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

loksabha election banner

परीक्षार्थी आदित्य खंडेलवाल, शिवम रस्तोगी, मनीष मिश्रा और कृति ने इन आठ प्रश्नों पर आपत्तियां उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजी है। प्रत्येक दावे को लेकर साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। रविवार 22 दिसंबर तक अन्य छात्र भी अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आयोग परीक्षण करने के बाद दोबारा संशोधित उत्तर कुंजी जारी करेगी। अगर आयोग को लगेगा कि परीक्षार्थियों की आपत्तियां सही है तो उसे संशोधित कुंजी में शामिल कर लिया जाएगा।

इन सवालों पर है आपत्तियां 

प्रश्न-32 निम्नलिखित में से कौन सी एक चोटी भारत में नहीं है?

छात्रों का तर्क : आयोग ने इस प्रश्न के उत्तर के रूप में विकल्प ए गुरला मान्धाता को सही बताया है जबकि छात्रों का कहना है कि इसमें विकल्प ए और बी यानी नामचा बरवा दोनों सही है। छात्रों का तर्क है कि गुरला मान्धाता पर्वत शिखर भारत में नहीं बल्कि पश्चिमी तिब्बत में नेपाल की उत्तर पश्चिम सीमा के निकट अवस्थित है। इसी प्रकार नामचा बरवा पर्वत भी अरुणाचल प्रदेश सीमा के निकट दक्षिण पूर्वी तिब्बत में है। इसलिए यह दोनों पर्वत ही भारत में अवस्थित नहीं हैं।

प्रश्न 112 : नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक को कथन ए और दूसरे को कारण आर कहा गया है।

कथन- ए : अकबर ने शेरशाह की तरह राज्य के सिक्कों के प्रचलन को नियमित करने का प्रयास किया।

कारण- आर : शेरशाह की मुद्रा पद्धति के समान, अकबर के समय का ताम्र का प्रमुख सिक्का दाम था।

छात्रों का तर्क : आयोग ने चार में से विकल्प बी को जबकि छात्रों ने ए को सही ठहराया है। कई पुस्तकों का छात्रों ने उदाहरण पेश किया है।

प्रश्न 122 : नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक को कथन ए तथा दूसरे को कारण आर कहा गया है।

कथन-ए : बंगाल की एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना वॉरेन हेस्टिंग्स के काल में हुई थी। सर विलियम जोन्स के पक्ष में उक्त विद्वत संस्था की अध्यक्षता का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था।

कारण आर : वॉरेन हेस्टिंग्स स्वयं एक विद्वान तथा प्राच्य विद्या का प्रखर समर्थक था जो संस्कृत, फारसी और अरबी के अध्ययन को प्रोत्साहित करता था।

प्रश्न संख्या 91 : लघु उद्योगों के लिए बनी निम्न समितियों को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए और नीचे दिए हुए कूटों में सही उत्तर चुनिए।

नायक समिति

आबिद हुसैन समिति

एसएस कोहली समिति

कार्वे समिति

छात्रों का तर्क : आयोग ने चार विकल्प में से सी को सही माना है जबकि छात्रों ने चारों विकल्प को गलत ठहराया है।

प्रश्न- 105 में नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक को कथन ए तथा दूसरे को कारण आर कहा गया है।

कथन-ए : हिंद महासागर कई बड़ी शक्तियों का सैन्य अड्डा बन गया है।

कारण- आर : हिंद महासागर से निकटवर्ती देशों को बहुत भौगोलिक राजनीतिक लाभ हैं।

छात्रों का तर्क : आयोग ने विकल्प बी को सही माना है। छात्रों ने मंत्रालय की रिपोर्ट पेश कर ए को सही बताया है।

प्रश्न- 111 हिमालय पर्वत श्रेणी के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है या हैं?

मुख्य हिमालय की परतदार चट्टानें जीवाश्म हीन हैं।

लघु हिमालय की परतदार चट्टानों में समुद्री जीव जंतुओं के जीवाश्म मिलते हैं।

बाह्य हिमालय या शिवालिक हिमालय में मानव सभ्यता के अवशेष मिले हैं।

छात्रों का तर्क : आयोग ने बी विकल्प को सही माना है। छात्रों ने डी को।

प्रश्न- 93 : नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक को कथन ए तथा दूसरे को कारण आर कहा गया है।

कथन-ए : हाल के वर्षो में भारत में महिलाओं के लिए श्रम की भागीदारी की दर में तेजी से गिरावट आई है।

कारण- आर : पारिवारिक आय में सुधार एवं शिक्षा में वृद्धि के कारण से श्रम की भागीदारी दर में गिरावट।

छात्रों का तर्क : आयोग ने विकल्प ए को सही माना है। छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए विकल्प बी को सही ठहराया है।

प्रश्न-54 नीचे दो कथन में एक को कथन ए और दूसरे को कारण आर कहा गया है।

कथन-ए : केंद्रीय कानूनों का संवैधानिक वैधता में भारत के सर्वोच्च न्यायालय की अनन्य अधिकारिता है।

कारण आर : सर्वोच्च न्यायालय भारतीय संविधान का संरक्षक है। नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए।

छात्रों का तर्क : इसमें आयोग ने उत्तर ए को सही बताया है। जबकि छात्रों ने 43वें संवैधानिक संशोधन 1977 का हवाला देते हुए विकल्प डी को सही माना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.