Move to Jagran APP

CAA 2019 : प्राची साध्वी बोली- जेएनयू, एएमयू में तैयार हो रहे जेहादी Bareilly news

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और दिल्ली जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में शिक्षा नहीं दी जा रही बल्कि जेहादी तैयार किए जा रहे हैं। इन संस्थानों को बंद कर दिया जाना चाहिए।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 08:51 AM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 05:49 PM (IST)
CAA 2019 : प्राची साध्वी बोली- जेएनयू, एएमयू में तैयार हो रहे जेहादी Bareilly news
CAA 2019 : प्राची साध्वी बोली- जेएनयू, एएमयू में तैयार हो रहे जेहादी Bareilly news

जेएनएन, बरेली :  हिंदूवादी नेता एवं विश्व हिंदू परिषद से जुड़ीं साध्वी प्राची ने आरोप लगाया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में शिक्षा नहीं दी जा रही बल्कि जेहादी तैयार किए जा रहे हैं। मांग उठाई कि इन संस्थानों को बंद कर दिया जाना चाहिए। वह सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

loksabha election banner

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध पर साध्वी प्राची ने यह बयान दिया। कहा कि सरकार के अच्छे काम को गलत ठहराना किसी सूरत में उचित नहीं है। होना तो यह चाहिए था कि नागरिकता संशोधन कानून के लिए सरकार का आभार जताते हुए प्रसन्नता जताई जाना चाहिए थी।

साध्वी प्राची ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके साथ ही कहा कि नेहरू खानदान को तो विरोध करना ही है। उनके लोगों की आदत है कि पहले बीज बोएंगे, फिर खाद पानी देंगे। पेड़ बढ़ेगा तो उसे काटने के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे।

इस प्रकार से विरोध करना सही नहीं है और उसको हवा देनेवालों से भी सावधान रहना चाहिए। दंगा फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इससे पहले वह एडीजी अविनाश चंद्र से मिलने उनके दफ्तर भी गईं।

...जब नाराज साध्वी प्राची पहुंचीं कोतवाली

साध्वी प्राची बरेली से पीलीभीत जा रही थीं। नवाबगंज कोतवाली क्षेत्र में उनके आने की सूचना के बाद भी उन्हें पुलिस एस्कार्ट उपलब्ध नही कराई गई, उसकी जगह एक कांस्टेबल को भेज दिया। जानकारी होने पर थाने पहुंच गई। यह देख पुलिसकर्मी हड़बड़ा गए। कोतवाल गौरव सिंह ने तत्काल पुलिस एस्कार्ट के साथ कोतवाली क्षेत्र से बाहर तक छुड़वाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.