विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मौलाना तौकीर और आजम के करीबियों के यहां पहुंचा बुलडोजर, बरातघर और मैरिज हॉल ढहाने की तैयारी

Published: Tue, 02 Dec 2025 12:14 PM (IST)Updated: Tue, 02 Dec 2025 12:25 PM (IST)

बरेली में 'आई लव मोहम्मद' विवाद के बाद मौलाना तौकीर और उनके सहयोगियों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। ...और पढ़ें

गुड मैरिज हॉल।

गुड मैरिज हॉल।

HighLights

  1. मौलाना तौकीर के करीबियों पर बुलडोजर कार्रवाई

  2. एवान-ए-फ़रहत बारातघर और गुड मैरेज हाल ध्वस्त

  3. अवैध निर्माण करने वालों ने किया इनकार

जागरण संवाददाता, बरेली। शहर में आ लव मोहम्मद प्रकरण को लेकर उपद्रव के बाद मौलाना तौकीर और उसके करीबियों पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है। मंगलवार को शाहजहांपुर रोड स्थित सूफी टोला में एवान-ए-फरहत बारातघर और गुड मैरिज हॉल ध्वस्त करने के लिए बीडीए का अमला पहुंच गया। भारी सुरक्षाकर्मियों को देख इलाके में खलबली मच गई।

प्रशासन की कार्रवाई को बताया भेदभावपूर्ण

कार्रवाई की आहट देख अवैध निर्माण करने वाले लोगों ने मीडिया से बातचीत में ख़ुद को मौलाना तौकीर और आजम ख़ान के करीबी होने की बात को ख़ारिज किया। साथ ही प्रशासन की ओर से हो रही कार्रवाई को भी भेदभावपूर्ण बताया। फिलहाल घटनास्थल से सौ मीटर पहले ही रुकी बीडीए टीम पुलिस बल का इंतजार कर रही। अधिकारियों के अनुसार दोनों अवैध निर्माण ध्वस्त होंगे और इसके लिए पूर्व में ही निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किया जा चुका है।