Move to Jagran APP

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सहसवान सीट से बसपा के हाजी बिट्टन को मिला टिकट, जानें अन्य दलों ने किस पर खेला दांव

UP Chunav 2022 विधानसभा चुनाव में बसपा ज्यादा शोर-शराबा तो नहीं कर रही लेकिन टिकट वितरण में सबसे आगे है। दातागंज और सदर के बाद अब सहसवान सीट पर भी अपने पत्ते खाेल दिए है। पार्टी ने बिल्सी से विधायक रहे हाजी बिट्टन अली पर दांव लगाया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 01 Jan 2022 09:05 AM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 09:05 AM (IST)
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सहसवान सीट से बसपा के हाजी बिट्टन को मिला टिकट, जानें अन्य दलों ने किस पर खेला दांव
UP Chunav 2022 : बिल्सी में सपा से असंतुष्ट महिला नेता को मिल सकता है बसपा का टिकट।

बदायूं, जेएनएन। UP Chunav 2022 : विधानसभा चुनाव में बसपा ज्यादा शोर-शराबा तो नहीं कर रही, लेकिन वितरण के मामले में सबसे आगे चल रही है। दातागंज और सदर सीट के बाद अब सहसवान सीट पर भी अपने पत्ते खाेल दिया है। पार्टी ने बिल्सी से विधायक रहे हाजी बिट्टन अली पर दांव लगाया है। खामोशी से पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर रही है। 15 जनवरी से बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करने की तैयारी की जा रही है।

loksabha election banner

जिले की छह विधानसभा सीटों में से पिछले चुनाव में बसपा को किसी सीट पर सफलता नहीं मिल सकी थी। हालांकि कुछ सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को अच्छे वोट मिले थे, लेकिन कोई विधानसभा नहीं पहुंच सका। इस बार बसपा दमदारी से चुनाव लड़ने की कोशिश करती दिख रही है। भाजपा, सपा और कांग्रेस अभी तक एक भी सीट पर टिकट फाइनल नहीं कर सकी हैं, जबकि बसपा ने दातागंज से रचित गुप्ता, बदायूं से राजेश कुमार सिंह का टिकट पहले ही घोषित कर दिया था। खामोशी से सहसवान में पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली का टिकट फानइल कर उन्हें मैदान में उतार दिया गया है।

बसपा की गतिविधियां संगठन के माध्यम से बूथ स्तर पर चल रही हैं। कुछ विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन जरूर हुए, लेकिन उसके बाद पार्टी ने अभी तक कोई बड़ा आयोजन नहीं किया है। बिल्सी और बिसौली सीट पर पार्टी प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया लगभग फाइनल हो चुकी है। बिल्सी में सपा-महान दल गठबंधन में यह सीट महान दल के खाते में चली गई है। महान दल ने यहां अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। इसलिए सपा से असंतुष्ट एक महिला नेत्री के बसपा से टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि महिला नेत्री ने लखनऊ जाकर बसपा मुखिया मायावती से मुलाकात भी कर ली है। शेखूपुर सीट पर पार्टी का चेहरा कौन होगा, अभी तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है। अभी मंडल स्तरीय नेताओं का ही आवागमन हो रहा है, जनवरी के दूसरे सप्ताह से पार्टी की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

बदायूं बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम ने बताया कि सहसवान सीट पर पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली का टिकट फाइनल हो चुका है। दातागंज और बदायूं में पार्टी पहले ही टिकट घोषित कर चुकी है। बिल्सी, बिसौली और शेखूपुर सीट पर अभी दावेदारों पर मंथन चल रहा है। बिल्सी में किसी महिला को टिकट दिया जा सकता है। 15 जनवरी से बड़े कार्यक्रमों की शुरूआत हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.