Bareilly में महिला की हत्या, चेहरा कुचला और पेट्रोल डालकर जलाई बॉडी, पुलिस को है रेप की आशंका
बरेली में महिला की हत्या कर उसका चेहरा कुचल दिया गया। इसके बाद महिला के शव को जला दिया गया। उसके गले में कपड़े का एक फंदा भी मिला है। वहीं शव के पास से पुलिस ने एक केन लाइटर नीले रंग का लोअर और महिला की क्रीम कलर की जूती बरामद की है। पुलिस ने रेप की आशंका जताई है।

जागरण संवाददाता, बरेली। वर्षों से बंद पड़े ईंट भट्ठे में महिला की हत्या कर उसका चेहरा कुचल दिया गया। इसके बाद महिला के शव को जला दिया गया। उसके गले में कपड़े का एक फंदा भी मिला है। यह पहचाना मुश्किल हो रहा है कि वह फंदा महिला की साड़ी का है या फिर उसकी चुन्नी का। शव के पास से पुलिस ने एक केन, लाइटर, नीले रंग का लोअर और महिला की क्रीम कलर की जूती बरामद की है।
जूती देखकर लग रहा है कि वह काफी महंगी है। इसलिए महिला का एक प्रोफाइल होने की भी आशंका जताई जा रही है। शव देखकर शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है। एक आशंका यह भी है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया हो। हालांकि, यह सभी सवाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो सकेंगे।
कई सालों से बंद पड़ा है ईंट भट्ठा
आपको बता दें कि हाफिजगंज के लाड़पुर गौटिया के पास एक ईंट का भट्ठा है। जो कई वर्षों से बंद पड़ा है। शनिवार दोपहर लाड़पुर गांव का एक किसान घास काटने गया था तो वह भट्ठे की ओर चला गया। भट्ठे की चिमनी के पास किसान ने देखा तो वहां एक महिला का अधजला और अर्धनग्न शव पड़ा था। उसने जैसे ही शव देखा तो दौड़कर गांव आया और गांव वालों को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई।
कोई नहीं कर सका महिला की शिनाख्त
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से उसकी शिनाख्त करने को कहा। मगर कोई भी व्यक्ति उस महिला को पहचानता नहीं था। हाफिजगंज इंस्पेक्टर ने उच्चाधिकारियों से सूचना दी तो फारेसिंक टीम भी मौके पर पहुंच गई। शव की स्थिति देखने से लग रहा था कि शव करीब छह से सात दिन पुराना था। क्योंकि वह डीकंपोज होना शुरू हो गया था, इसलिए उसकी शिनाख्त करना और भी मुश्किल था।
यह भी पढ़ें: जिस महिला की हत्या के लिए पति ने काटी जेल, वो जिंदा मिली; दूसरी शादी भी कर ली
गलने लगा था शरीर
उसके शरीर पर जो भी कपड़े थे वह भी गलने लगे थे। शव के पास से एक केन मिला था जिसमें पेट्रोल होने की आंशका जताई जा रही है। एक लाइटर जिससे आग लगाने की आशंका है। वहीं पर एक नीले रंग का लोअर भी पड़ा है। लोगों से पूछताछ के बाद महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके पास से भी ऐसा कोई दस्तावेज, मोबाइल कुछ नहीं मिला जिससे उसे पहचाना जा सके। फारेसिंक टीम ने कुछ साक्ष्य एकत्र किए हैं। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चौकीदार से भी हो रही पूछताछ
भट्ठे के पड़ोस में ही एक कमरा भी बना हुआ है जहां पर चौकीदार रहता है। पुलिस ने चौकीदार से पूछताछ शुरू की है, लेकिन उससे भी अभी तक कुछ खास हाथ नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद शव जलाया गया है या पहले ही, ये जांच के बाद पता चल सकेगा। यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी।
एक किलोमीटर दायरे में नहीं हैं जनजीवन
यह हत्या एक योजनाबद्ध तरीके से होने की ओर इशारा कर रही है। पुलिस के अनुसार एक किलोमीटर के दायरे में कोई भी जनजीवन नहीं है। इसलिए आशंका है कि महिला को वहां पर योजनाबद्ध तरीके से लाया गया था। इसी के बाद हत्या की गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद कई सवालों से गुत्थी सुलझ जाएगी।
वहीं एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्र ने बताया कि महिला का शव मिला है, उसके पास से एक लोअर, जूती आदि बरामद हुई है। एक खाली केन भी है उसकी जांच के बाद पता चलेगा कि उसमें पेट्रोल था या कुछ और। बाकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।